OPPO स्मार्टफोन ने बदली सेल्फी कैमरे की दुनिया

नई दिल्ली। बीते 5 सालों में सेल्फी आधारित स्मार्टफोन का चलन तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि अब मार्केट में पहले से ज्यादा ऐसे मोबाइल निर्माता कंपनियों की संख्या बढ़ी है जो अपने मोबाइल में हाई पॉवर वाले फ्रंट कैमरे पेश कर रही है। अगर आज देखा जाए तो मार्केट में सेल्फी आधारित वाले बेस्ट फोन दो सेल्फी कैमरे के साथ आ रहे हैं जिससे आपको बेहतरीन सेल्फी शॉट मिल सके।

OPPO स्मार्टफोन ने बदली सेल्फी कैमरे की दुनिया

खुद को क्लिक करने और दूसरों के सामने अभिव्यक्ति करने के लिए हमारे अंदर बढ़ते प्यार ने स्मार्टफोन कैमरे की दुनिया को बदलकर रख दिया है और इस बदलाव में जिस सेल्फी आधारित स्मार्टफोन ने सबसे ज्यादा भूमिका निभाई है वो है चाईनीज मोबाइल निर्माता कंपनी, ओप्पो। ओप्पो ने उपभोक्ताओं की जरूरत को समझते हुए हमेशा बेहतरीन प्रोडक्ट पेश किए हैं।

हाल के सालों में, ओप्पो की गिनती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन ब्रांड में की जाने लगी है। स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो की इस सफलता के पीछे उसका मोबाइल फोटोग्राफी पर ध्यान केंद्रित करना है। हालांकि समकालीन कैमरों में काफी विकास देखने को मिला है लेकिन ओप्पो ने इसमें एक क्रांतिकारी 'परिवर्तन' लाया है।

साल 2013 में ओप्पो ने दुनिया का पहला रोटेटे करने वाला 13 मेगापिक्सल कैमरे को N1 वर्जन के साथ लॉन्च किया था। ये कैमरा फ्रंट और बैक साइड दोनों तरफ से शानदार तस्वीर क्लिक करता था। इसके ठीक बाद ओप्पो ने N3 स्मार्टफोन के साथ 16 मेगापिक्सल का रोटेटे कैमरा लॉन्च किया। इस कैमरे के फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए एक पोर्टबल रिमोट भी लॉन्च किया गया था।

इसके ठीक बाद ओप्पो ने दो और स्मार्टफोन F1s और F1S प्लस लॉन्च कर पहले से बने मानक को थोड़ा और ऊपर उठा दिया। ये पहला स्मार्टफोन था जिसमें फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

इससे पहले ओप्पो ने साल 2012 में भी उस वक्त सेल्फी कैमरे की दुनिया में हलचल बढ़ाई थी जब उसने U701 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ओप्पो ने ब्यूटीफाई 1.0 फीचर के साथ लॉन्च किया था। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जिसमें तस्वीर को खूबसूरत करने वाली तकनीक इंस्टाल थी। ब्यूटीफाई फीचर के अपने चौथे अपडेट 4.0 में ओप्पो ने इस तकनीक से जुड़ी जरूरी फीचर जैसे नेचुरल स्किन इफेक्ट और कस्टमाइज ब्यूटीफिकेशन को OPPO F3 और OPPO F3 प्लस के हिसाब से पेश किया था।

OPPO स्मार्टफोन ने बदली सेल्फी कैमरे की दुनिया

सेल्फी कैमरे की दुनिया में इस सफलता से उत्साहित होकर ओप्पो ने फिर एडवांस प्रोसेसिंग एल्गोरिदम, इंटेलीजेंट ब्यूटीफिकेशन के सात स्तर और दो टोन तक त्वचा को बेहतर वाले तकनीक उतारे। इसके बाद से ही ये स्मार्टफोन इमेज ब्यूटीफिकेशन वाले सेल्फी लवर्स के लिए अग्रणी की भूमिका में रहा है।

सॉफ्टवेयर के विवरण को अगर एक तरफ कर दिया जाए तो भी ओप्पो अपनी हार्डवेयर की क्षमता को बढ़ाने के लिए रिसर्च और अनुसंधान पर काफी ज्यादा निवेश करता है। ऑप्टिक के अलावा ओप्पो ने स्मार्टफोन कैमरे के कोर 'इमेज सेंसर' की तकनीक में काफी विकास किया है।

और अब, ओप्पो अपनी क्षमताओं को थोडा और आगे बढ़ाते हुए, 26 मार्च को नया ओप्पो F7 मोबाइल को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के जरिए ओप्पो फ्रंट कैमरे की क्षमता को फिर से परिभाषित करने वाला है।

25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो रहे इस F7 स्मार्टफोन में यूजर्स को उच्चस्तरीय को सेल्फी तस्वीरे मिलेंगी। इस कैमरे में नियोट्रिक इमेज सेंसर लगा हुआ है जो तस्वीर को ज्यादा तेजी से और ज्यादा स्पष्टता के साथ प्रोसस करता है। इसके अलावा F7 में नेक्सट जेनरेशन सेंसर-HDR, जो किसी भी कंट्रास्ट, यहां तक कि धीमी रोशनी में भी साफ तस्वीरे प्रासेस करके देता है।

इन सभी फीचर्स के अलावा ओप्पो F7 को सेल्फी कैमरे के मार्केट में जो फीचर्स सबसे अलग साबिक करता है वो है इसका AI 2.0 ब्यूटीफिकेशन फीचर। ये तस्वीर में आपकी त्वचा, आंख, बाल आदि को बहुत ही शानदार तरीके से विशाल डाटासेट के आधार पर बेहतर और खूबसूरत बनाता है। आपकी तस्वीर में ये ब्यूटीफिकेशन आपके त्वचा के रंग, आपकी उम्र और लिंग के हिसाब से होता है जिसकी वजह से जो तस्वीर सामने आती है उसमें आप उतने ही खूबसूरत दिखतें हैं जितनी की आप हैं या फिर शायद उससे भी ज्यादा।

OPPO स्मार्टफोन ने बदली सेल्फी कैमरे की दुनिया

ये भी संभावना जताई जा रही है कि ये फोन आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की क्षमता से लैस एडिट और फोटो एल्बम एप्लिकेशन के साथ लॉन्च हो रहा है। इनमें जो सबसे मजेदार फीचर है वो F7 का प्रीलोडेड कवर शॉट और AR स्टिकर है। ये फीचर एक यूजर्स को पर्सनल ब्यूटी आर्टिस्ट में बदलने जा रहा है।

कवर शॉट फीचर के साथ यूजर्स सेल्फी में रंगो को व्यवस्थित कर सकते हैं। साथ ही अपने कपड़ों के रंगों, बैकग्राउंड, आदि को भी बेहतर कर सकते हैं। दूसरी तरफ AR स्टिकर, जो स्नैपचैट फिल्टर की तरह है, यूजर्स को सेल्फी को क्यूट रैबिट या किसी मूवी स्टार की तरफ बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लाने बनाएंगे।

अगर संक्षेप में कहें तो, ओप्पो आज की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अपने F7 वर्जन के जरिए दोबारा परिभाषित करने जा रहा है।

ओप्पो F7 में इसके साथ ही आकर्षक 6.23 इंच की फुल एचडी (1080*2280 पिक्सल) की डिस्पेल स्क्रीन है है जिसे सुपर फुल स्क्रीन 2.0 पैनल जो स्क्रीन टू बॉडी रेशियो की 89.1 फीसदी को सपोर्ट करती है। इसका मतलब ये है कि ये स्क्रीन भले ही आपकी हाथ में हथेली फिट हो जाएगी लेकिन आपको गेम खेलने पर या इस पर पढ़ने के दौरान एक बड़े स्क्रीन के जैसा विविध और शानदार अनुभव मिलेगा।

तीन रंग- सोलर रेड, स्टैरी ब्लू और मूनलाइट सिल्वर रंग में लॉन्च हो रहा ओप्पो F7 मोबाइल डिजाइन के मामले में निश्चित ही एक नया बेंचमार्क बनाने वाला है। इसके 128GB वाले स्पेशल एडीशन में जो मटेरियल यूज होगा वो ओप्पो की क्षमताओं को मैटिरयल में ही हाईलाइट करेगा।

खैर, हमें अभी 26 मार्च तक ओप्पो F7 के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही हमें इस स्मार्टफोन की कीमत, इसकी उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+