Operation Sindoor Highlights: 'भारत ने पाक के हर हमले का दिया करारा जवाब', जानें प्रेस ब्रीफिंग की मुख्य बातें
Operation Sindoor Highlights: भारत सरकार ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की जिसमें में कई खुलासे हुए। ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग कर रही कर्नल सोफिया और विग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि 8 मई की रात को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर एक बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। इसका भारतीय अर्द्ध सैन्य बलों ने करारा जवाब दिया।
विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से की गई प्रेस कांफ्रेंस में इस हमले के तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं के साथ-साथ भारत की जवाबी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।

आईए आज के कांफ्रेंस की मुख्य बातें जानते हैं...
- ड्रोन से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना
MEA ने बताया कि पाकिस्तान ने नॉन-काइनेटिक साधनों के रूप में ड्रोन का उपयोग करते हुए भारत के कई एयरबेस, विशेष रूप से बठिंडा एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की। कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात को सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर 300 से 400 ड्रोन से हमला किया गया। इनमें से कई ड्रोन भारतीय रडार और एंटी-ड्रोन प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिए गए।
- LOC और बॉर्डर पर पाक की भारी गोलीबारी, जवान और नागरिक हताहत
कर्नल सोफिया कुरैशी ने ब्रीफींग में बताया कि ड्रोन हमलों के साथ-साथ पाकिस्तान ने LOC पर जम्मू-कश्मीर के तंगधार, उरी, अखनूर और उधमपुर क्षेत्रों में भारी कैलिबर हथियारों से गोलीबारी की। इस हमले में भारतीय सेना के कई जवान घायल हुए, जबकि 10वीं कक्षा के दो छात्र भी पाकिस्तानी गोलीबारी की चपेट में आकर मारे गए।
- यात्री विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ड्रोन हमले के दौरान पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया था। पाकिस्तान हमले में यात्री विमानों को ढाल बना कर उनका इस्तेमाल कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत ऐसे सैन्य ऑपरेशनों के दौरान एयरस्पेस को बंद करना अनिवार्य होता है।
फ्लाइट रडार डाटा से पता चला है कि हमले के समय एयरबस A320 जैसी उड़ानें पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में सक्रिय थीं, जिनका उपयोग हमलों की आड़ में किया गया।
- ड्रोन मलबे की फॉरेंसिक जांच में तुर्किए लिंक
भारत ने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन के मलबे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनमें से कई ड्रोन तुर्किए (Turkey) निर्मित हैं, जो इस पूरे हमले में बाहरी सैन्य तकनीक की भूमिका की ओर संकेत करता है।
- भारत की जवाबी कार्रवाई: पाक के 4 ठिकानों पर हमला
भारत ने इस हमले के जवाब में पाकिस्तान के चार प्रमुख सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है। कर्नल सोफिया ने बताया कि, पाकिस्तानी सीमा के 36 स्थानों पर हमले की कोशिशों को नाकाम किया गया है और LOC पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नष्ट किया गया।
- करतारपुर कॉरिडोर बंद, IMF मीटिंग में भारत उठाएगा मुद्दा
भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके साथ ही भारत अब IMF की बैठक में इस मुद्दे को उठाएगा और पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से विश्व को अवगत कराएगा।
Operation Sindoor Highlights: प्रेस ब्रीफिंग की मुख्य बातें
- भारत के एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की
- 300-400 ड्रोन के जरिए हमले किए
- 36 जगहों पर हमले की कोशिश की- सेना
- बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश भी की गई
- पाकिस्तानी की गोलीबारी से नुकसान हुआ कई जवान घायल
- पाकिस्तान को भी नुकसान हुआ है
- भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश
- तंगधार, उरी, उधमपुरी में भारी गोलीबारी की गई
- पश्चिमी सीमा पर पाक ने किया उल्लंघन
- पाकिस्तान ने पुंछ गुरुद्वारे में हमला किया
- पाकिस्तान के झूठ में हैरानी की बात नहीं
- पाकिस्तानी ड्रोन के मलबे की हो रही है फॉरेन्सिक जांच
- शुरुआती जांच में तुर्किए निर्मित पाए गए पाक के ड्रोन
- पाकिस्तानी की गोलीबारी के 10वीं के दो छात्रों की मौत
- करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद
- पुंछ में रिहायशी इलाकों में किया गया हमला
- IMF की मीटिंग में भारत रखेगा अपना पक्ष
- भारतीय सेना ने पाक के 4 ठिकानों पर किया जवाबी हमला- MEA
- पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह- MEA












Click it and Unblock the Notifications