'LOC पर सेना ने कई कदम आगे की रणनीति बना रखी थी', Operation Sindoor पर DGMO का बड़ा खुलासा
DGMO statement On Operation Sindoor: भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घोई (DGMO Rajiv Ghai) ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की तैयारी, पाकिस्तान की नापाक हरकतों और भारत की जवाबी कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना उस समय बहुत दबाव में थी, और अपनी छवि बचाने के लिए उन्होंने LOC पर कायराना कदम उठाया।
हालांकि, भारतीय सेना ने न सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया बल्कि संभावित हमले के हर पहलू के लिए पहले से तैयारी थी। हमने पाकिस्तान की हर चाल का पहले से ही मजबूत प्लानिंग की थी ताकि दुश्मन को पहले ही ढ़ेर किया जा सके।

पाकिस्तान सेना दबाव में थी
लेफ्टिनेंट जनरल घोई ने भारतीय सेना की तैयारी पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यह सबको पता है कि उस समय पाकिस्तान की सेना जबरदस्त दबाव में थी। उन्हें अपनी छवि और सेना की प्रतिष्ठा बनाने की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने वही किया जो वे हमेशा करते हैं - एक कायराना हमला। लेकिन भारतीय सेना की प्रतिक्रिया अपरिहार्य थी। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत स्पष्ट लक्ष्य तय किए थे - "हम आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे, न कि किसी देश या सेना के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे थे।"
भारत ने आतंकियों पर किए सटीक वार
डीजीएमओ कहते हैं, "भारतीय सेना का मकसद केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करना था। हम जानते थे कि क्या करना है। जब तक हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हुआ, हमने कार्रवाई जारी रखी। लेकिन हमारा इरादा स्थिति को और भड़काने का नहीं था, जब तक हमें ऐसा करने के लिए मजबूर न किया जाए। उन्होंने बताया कि जैसे ही भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, पाकिस्तान ने तुरंत सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर दी। लेकिन भारतीय सेना पहले से तैयार थी और किसी भी परिस्थिति का जवाब देने के लिए पूरी तरह तत्पर थी।"
पाकिस्तान को LoC पर भारी नुकसान
लेफ्टिनेंट जनरल घोई ने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान ने 14 अगस्त को जो पुरस्कार सूची (Awards List) जारी की, उसमें असामान्य रूप से अधिक मरणोपरांत (Posthumous) पुरस्कार शामिल थे। उन्होंने कहा, "यह दर्शाता है कि पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा (LoC) पर 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत झेलनी पड़ी। यह उनके लिए बड़ा झटका था, जिसे वे अब तक छिपाने की कोशिश कर रहे थे।"
"हमने चार से पांच कदम आगे की रणनीति बनाई थी"
घोई ने अपने बयान में साफ किया कि भारत पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई में उतरा था। उन्होंने कहा,कई मीडिया बहसों में लोग कहते हैं कि हम केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे थे और पाकिस्तान के जवाब के लिए तैयार नहीं थे। यह सोचना बेहद नादान और बचकाना है। भारतीय सेना जैसी पेशेवर सेना कभी भी बिना तैयारी किसी अभियान में नहीं उतरती।
उन्होंने आगे कहा, हमने चार से पांच कदम आगे की वॉरगेमिंग (युद्ध-रणनीति) की थी। हमें पता था कि पाकिस्तान क्या करेगा। इसलिए हमने उन्हें उनके दूसरे स्तर पर जाकर मारा - वहीं, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। यही कारण है कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में हताहतों का सामना करना पड़ा। डीजीएमओ के मुताबिक, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हर संभावित चाल का पूर्वानुमान लगा लिया था।
"हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जवाब जरूर देंगे"
लेफ्टिनेंट जनरल घोई ने कहा कि भारत का उद्देश्य संघर्ष नहीं, बल्कि शांति और सुरक्षा की रक्षा है। "हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर हमारी सीमाओं या नागरिकों पर हमला हुआ, तो जवाब तय है और वह निर्णायक होगा। लेफ्टिनेंट जनरल घोष के इस बयान से यह साफ संदेश गया है कि भारत न तो उकसावे में आता है, न ही डरता है, लेकिन अगर देश की सुरक्षा को खतरा हुआ, तो जवाब निश्चित और निर्णायक होगा।
-
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications