Operation Keller: भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर
Operation Keller News Update: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर एक सफल संयुक्त ऑपरेशन के तहत 13 मई को शोपियां जिले के केलर वन क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
इन मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट (LeT/TRF) का स्थानीय कमांडर भी शामिल था। सेना की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि यह ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर चलाया गया था, जिसमें आतंकियों की उपस्थिति की पुष्टि हुई थी।

मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए।
Operation Keller Update: सेना को भारी मात्रा में मिले हथियार
भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (जन सूचना) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि, "13 मई 2025 को शोपियां के केलर जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में तीन कट्टर आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें LeT/TRF का स्थानीय कमांडर भी शामिल था।"
इस कार्रवाई के दौरान मौके से AK सीरीज की राइफलें, भारी मात्रा में गोला-बारूद, हैंड ग्रेनेड, और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।
सेना के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकवादी हाल की कई आतंकी घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल थे। सेना ने इस कार्रवाई को घाटी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता करार दिया है।
Operation Keller 2025: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद आतंकीयों का सफाई अभियान शुरू
यह संयुक्त मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाते हुए भारी तबाही मचाई थी।
गौरतलब है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), जम्मू-कश्मीर में चल रही आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त एक प्रमुख आतंकी संगठन है, जिसे भारत सरकार द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक फ्रंट माने जाता है, जो कि पाकिस्तान में स्थित एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन है।
TRF ने पहले भी पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया।
Operation Keller: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पेश होंगे सबूत
भारत जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति के समक्ष पाकिस्तान की आतंकवाद में संलिप्तता से संबंधित नए सबूत पेश करेगा। यह समिति विशेष रूप से ISIL (दाएश), अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती है।
संयुक्त राष्ट्र की यह समिति UNSCR 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) प्रस्तावों के तहत आतंकियों पर कार्रवाई करती है। भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान UNSC में TRF जैसे आतंकी संगठनों को संरक्षण दे रहा है, जिससे उन्हें प्रतिबंधों से बचाया जा सके।
बता दें की भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। शोपियां की मुठभेड़ और ऑपरेशन सिंदूर दोनों ही भारत की बदलती रणनीति के प्रमाण हैं कि अब आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने भी आदमपुरा एयरबेस से आतंकी आकाओं को यह संदेश दिया है कि भारत पर आंख उठाने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे चाहे वे सीमाओं के इस पार हों या पार।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications