कश्मीर का वो इलाका जहां सेना का काम आसान बना रही है 'जादू की झप्पी'

नई दिल्ली। कश्मीर हिंसा के बाद शांति बहाली के लिए चलाए जा रहे सेना के ऑपरेशन 'काम डाउन' (Calm Down) की तर्ज पर दक्षिण कश्मीर में 'जादू की झप्पी' कैंपेन चल रहा है। इस मुहिम का फायदा सेना और स्थानीय लोगों को भी मिल रहा है।

kashmir

जम्मू-कश्मीर के बेहद संवेदनशील अनंतनाग जिले में सुबह होते ही कर्नल धर्मेंद्र यादव अपनी जीप लेकर निकलते हैं और पूरे एरिया में स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हैं, उनसे बातचीत करते हैं। खासकर बच्चों से वह जरूर मिलते हैं।

टीचर ने की कर्नल की तारीफ
गुलाम मोहिउद्दीन नाम के टीचर ने कहा, 'कर्नल यादव और उनकी टीम गांव के लोगों और बच्चों से मिलती है। उन्होंने अपने प्रयासों से जिले के कई इलाकों में शांति कायम की है।' उन्होंने बताया कि सेना ने ही उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया है, ताकि किसी भी हाल में उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

एक अन्य शख्स ने बताया कि कर्नल यादव हमेशा गांव वालों से बेहद खुले मिजाज से मिलते हैं और गले लगाते हैं। वह इसे जादू की झप्पी का नाम भी देते हैं।

फिल्मी अंदाज में लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश
कर्नल धर्मेंद्र यादव ने कहा, 'ऐसे टर्म हमें पब्लिक से जोड़ने के लिए काफी मददगार होते हैं। मैंने काफी पहले मुन्नाभाई एमबीबीएस देखी थी। उसका ये फार्मूला काफी हिट था।'

बुरहान वानी को मारने वाली टीम में शामिल थे कर्नल
कर्नल यादव, सेना के उन युवा अधिकारियों की टीम का हिस्सा थे, जिसने जुलाई में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। हालांकि उन्होंने एनकाउंटर से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह उनकी ड्यूटी का हिस्सा था और ऑपरेशनल डीटेल ऐसे साझा नहीं की जा सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+