PMC बैंक घोटाला बना जानलेवा, 24 घंटे के भीतर एक और खाताधारक की मौत

Recommended Video

    PMC Bank खाताधारक Sanjay Gulati की Heart Attack से मौत, खाते में जमा थे 90 लाख | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) बैंक घोटाला अब जानलेवा बन रहा है। 24 घंटे के भीतर पीएमसी बैंक के दो खाताधारकों की मौत हो गई है। जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी संजय गुलाटी के बाद पीएमसी बैंक के मुलुंड शाखा में खाताधारक फट्टो पंजाबी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गौरतलब है कि हजारों खाताधारकों का पैसा बैंक में घोटाले के बाद फंस गया है।

    onother pmc depositor dies in mumabi after heart attack

    गौरतलब है कि सोमवार को पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने कोर्ट के बाहर घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया था। संजय गुलाटी भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के बाद जब वो अपने घर लौटे तो उनको हार्ट-अटैक आया और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैसा डुबने की वजह से वो सदमे थे। उनके बैंक मे 90 लाख रुपये फंसे थे। वहीं खाताधारकों की परेशानी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीाई) ने 24 सितंबर को बड़ी राहत दी है।

    आरबीआई ने 6 महीने में निकासी की सीमा 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। आरबीआई ने कहा कि ये फैसला बैंक की नकदी की हालत की समीक्षा को देखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। बैंक के पूर्व अध्यक्ष और एचडीआईएल के दो निदेशकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    ये भी पढ़ें- PMC बैंक घोटाले के सदमे से हुई मौत पर कुमार विश्वास ने कहा, आइए नेताओं की चिंटूगीरी करते हुए कुतर्क करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+