देश में सिर्फ 8 प्रतिशत परिवार ही हैं अपनी कार के मालिक, 55 प्रतिशत लोगों के पास है साइकिल-सर्वे
नई दिल्ली, मई 27। दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे तमाम मेट्रो शहरों में जब हम सड़कों पर हेवी ट्रैफिक देखते हैं तो यह ख्याल जरूर आता है कि आज हर घर में कम से कम एक गाड़ी तो जरूर है, लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) में कुछ और ही सामने आया है। एनएफएचएस के पांचवे सर्वे में सामने आया है कि केवल 8 प्रतिशत भारतीयों के पास ही अपनी कार है। यानि कि 12 घरों में से सिर्फ 1 के पास ही कार है।

55 प्रतिशत लोग अपनी साइकिल के हैं मालिक
Recommended Video
सर्वे बताता है कि आज भी अधिकांश भारतीयों के पास दुपहिया वाहन हैं, जबकि 55 प्रतिशत लोग अपनी साइकिल के मालि हैं। 54 प्रतिशत भारतीय ही स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते हैं। द प्रिंट की खबर के अनुसार, एनएफएचएस-5 के सर्वे में 6,64,972 परिवारों पर सर्वे किया गया है। यह सर्वेक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कराया गया था।
किस राज्य के लोगों के पास है सबसे अधिक कार?
- सर्वे के अनुसार, गोवा और केरल में कार रखने वाले परिवारों का प्रतिशत सबसे अधिक है। गोवा में तकरीबन 46 प्रतिशत परिवारों के पास अपनी गाड़ी है यानि कि हर 2 में से 1 परिवार के पास अपनी गाड़ी है। वहीं केरल में यह आंकड़ा 26 प्रतिशत है।
- जम्मू कश्मीर में 24 प्रतिशत परिवारों के पास अपनी गाड़ी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 23.5 प्रतिशत परिवारों के पास अपनी गाड़ियां हैं। पंजाब में करीब 23 प्रतिशत परिवारों के पास अपनी कार है।
- नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में तकरीबन 20 प्रतिशत परिवारों के पास अपनी गाड़ी है। यानि कि 5 में से कम से कम 1 परिवार के पास अपनी गाड़ी है।
- बिहार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कार रखने वाले परिवारों की संख्या कम है। बिहार में केवल 2 प्रतिशत परिवारों के पास गाड़ियां हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में ये संख्या 2.7 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 2.8 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications