Ghaziabad Conversion Case: महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ आरोपी बद्दो, बच्चों को बना रहा था पांच वक्त का नमाजी
Online Gaming Conversion Case:ऑनलाइन गेमिंग धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस ने महाराष्ट्र से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी गेमिंग एप्लिकेशन के जरिए बच्चों के धर्म परिवर्तन में शामिल रैकेट का मास्टरमाइंड है।
Ghaziabad Conversion Case: हाल ही में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग को हथियार बनाकर हिन्दू बच्चों के धर्म परिवर्तन कराने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था, जिसके बाद अब यूपी पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन की आड़ में धर्म परिवर्तन में शामिल रैकेट चलाने के आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को गाजियाबाद पुलिस ने महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठाणे का रहने वाला है, जिसकी तलाश यूपी पुलिस लगातार कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक धर्मांतरण का आरोपी बद्दो सोमवार तक गाजियाबाद लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के देवरीपाड़ा का रहने वाला आरोपी बद्दो शैंपू बनाने का काम करता है। उसके खिलाफ 30 मई को गाजियाबाद के कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
हिंदू बच्चा जाने लगा मस्जिद
गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए बद्दो पर आरोप है कि उसने राजनगर में रहने वाले नाबालिग बच्चे का ऑनलाइन गेमिंग के जरिए इस तरह से ब्रेनवॉश किया गया कि वह चोरी-छिपे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने लगा था।
पुलिस को थी बद्दों की तलाश
इस मामले में कई दिन से गाजियाबाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ को लेकर महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए थी। पुलिस ने शाहनवाज खान उर्फ बद्दो के अलावा गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ भी अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
चकमा देकर भागा, फिर पकड़ा
आपको बता दें कि धर्मांतरण के इस मामले में महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने मिलकर शाहनवाज को गिरफ्तार किया। इससे पहले शाहनवाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद कॉल डिटेल से आरोपी को दबोचा गया।












Click it and Unblock the Notifications