भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के घर पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा
अंधेरी अलाके के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का फंडाफोड करते हुए दो लडकियों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह फ्लैट मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह का है। हालांकि, सिंह का कहना है कि वे कई सालों से अपने फ्लैट में गए ही नहीं है।
इस दौरान फ्लैट में दो कॉल गर्ल को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने फ्लैट के केयरटेकर वकील राजू शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। सिंह के मुताबिक उन्होंने इंडिया बुल्स को फ्लैट किराए पर दिया था। वे कंपनी पर केस करेंगे। वहीं, पुलिस सिंह से भी पूछताछ करने का मन बना रही है। सिंह का कहना है कि वे कई सालों से अपने फ्लैट में नही गए है।
छापा मारने वाली टीम को फ्लैट से सत्यपाल सिंह के नाम का बिजली बिल भी मिला है। साथ ही सोसायटी के बोर्ड पर भी सत्यपाल सिंह का नाम लिखा हुआ है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त महेश पाटील ने बताया कि अंधेरी (पश्चिम) स्थित हाउसिंग सोयासटी के एक प्लैट में देह व्यापार की शिकायत मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया।