जम्मू-कश्मीरः उड़ी सेक्टर में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीरः उड़ी सेक्टर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया
श्रीनगर। कश्मीर के बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभड़ हुई है। उड़ी सेक्टर के तरुणा गांव में गोलीबारी हो रही है, इसमें एक आतंकी को मार दिया गया है। जानकारी के अनुसार एलओसी से सटे बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के पास तरुणा गांव में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है।

हाल के दिनों में कश्मीर में सेना पर हमले काफी बढ़ गए हैं लगातार सुरक्षाबलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हिजबुल मुजाहिदीन भी इन दिनों घाटी में सक्रिय देखा है। सोमवार को ही पुलवामा में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के जनाजे में हिजबुल का डिविजिनल कमांडर भी शामिल हुआ। हिजबुल मुजाहिदीन के डिवीजिनल कमांडर रियाज नाएको ने इस दौरान जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला।












Click it and Unblock the Notifications