जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक जवान भी हुआ घायल, एनकाउंटर जारी

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के संबपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षा बलोंने एक आतंकी मार गिराया है। जबकि दो को मौके पर घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के संबपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी मार गिराया है। जबकि दो को अन्य को मौके पर घेर लिया है। हालांकि जारी एनकाउंटर में एक जवान भी घायल हुआ है।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। बता दें कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के संबपोरा इलाके में सुरक्षा बलों को कुछ आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिले थे। जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी बीच आंतिकयों ने फायरिंग शुरू कर दी।

One terrorist killed 2 trapped in encounter between terrorists security forces in Pulwama

बता दें कि इससे पहले जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलाबारी में बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स का जवान शहीद हो गया। पाक रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायर किया। इस फायर में बीएसएफ का कांस्टेबिल तपन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में अस्पताल में कांस्टेबिल तपन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। 25 साल के तपन बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सतुई गांव के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+