मुंबई मेट्रो टनल में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल

नई दिल्ली। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टनल के भीतर पत्थर का एक टुकड़ा गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा सुरंग में टूट कर गिर गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

metro

जानकारी के अनुसार यह हादसा मुंबई मेट्रो के आपातकालीन निकासी के लाइन-3 के पास पत्थर गिरने से हुआ, इस वक्त यहां पर मजदूर काम कर रहे थे। हादसा पवई और आरे के पास हुआ है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कहागया है कि मजदूर के उपर बड़ा पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को मामूली चोट आई है। दरअसल मजदूर पत्थरों को मशीन से काटने का काम कर रहे थे, इसी दौरान सुरंग से एक पत्थर गिरा, जिसमे दोनों मजदूर फंस गए। घटना के बाद एमएमआरसी के कॉट्रैक्टर और जनरल कंसल्टेंट इसकी जांच कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+