Weather Alert: गुजरात पर फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, दक्षिणी हिस्से में भारी का अनुमान
अहमदाबाद। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश हो रही है। गुजरात में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। इसी बीच गुजरात के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गुजरात के दक्षिणी हिस्से में एक चक्रवातिक बंवडर पैदा हुआ है। जिसके चलते अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि, सौराष्ट्र, कच्छ में आने वाले 5 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद हैं। वहीं अहमदाबाद में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण वापी और वलसाड जिले में उमरगाम के कई इलाके जलमग्न हो गए जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हो गया। राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, वापी में सुबह चार बजे से आठ बजे के बीच महज चार घंटों में करीब 184 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण गुजरात में कई स्थानों पर बारिश हुई। वलसाड, सूरत, खेड़ा, आनंद और भरूच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। दक्षिण गुजरात में दमनगंगा, औरंगा और कोलक नदियों में बहाव तेज होने के कारण निचले इलाकों खासतौर से वापी में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में ऊंची लहरें उठने के कारण वापी में कई इलाकों में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications