VIDEO: कार में म्यूजिक के शौकीन 10 लोग सुबह उठकर हो गए हैरान
एक ही रात में 10 गाड़ियों से हुई एक ही तरह की चोरियों की वजह से लोगों में सनसनी फैल गई है और लोगों की शिकायत से पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।
पुणे। पुणे के देहूरोड क्षेत्र में एक ही रात में 10 लक्जरी गाड़ियों से म्यूजिक सिस्टम चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है। देहूरोड बरलोटा नगर परिसर में करीब 10 फोर व्हीलर्स से महंगे म्यूजिक सिस्टिम चोरी होने की घटना घटी। इन्हीं घटना से जुड़ा ये एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें चोरी करते हुए चोर की पूरी टेकनीक सामने आ गई।

देखिए ये CCTV VIDEO...
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक चोर कुछ ही मिनटों में बड़ी सफाई से कार का कांच निकालकर म्यूजिक सिस्टम चुरा लेता है। एक ही रात में 10 गाड़ियों से हुई एक ही तरह की चोरियों की वजह से लोगों में सनसनी फैल गई है और लोगों की शिकायत से पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। पीड़ित जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे में ये CCTV फुटेज चोर को पकड़ने में यकीनन सहायक होगा।
{promotion-urls}
'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए साथ-साथ परिणीता-आयुषमान












Click it and Unblock the Notifications