Bengal: टीएमसी नेता को 'D' कंपनी के नाम से मिली धमकी, अब पुलिस ने एक को पकड़ा, चार हिरासत में लिए

Bengal News: वरिष्ठ टीएमसी नेता और इंग्लिश बाजार नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें 'डी कंपनी' के नाम से दी गई है। इस मामले में मालदा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और चार लोगों को हिरासत में लिया है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, टीएमसी के वरिष्ठ नेता चौधरी ने मालदा पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को 'डी कंपनी' का सदस्य बताया और 20 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी और रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

Malda police

वहीं, अब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंग्लिशबाजार के कमलाबाड़ी इलाके के निवासी सहादत शेख को पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह पुष्टि हो गई कि उसने डी कंपनी का सदस्य बनकर चौधरी को फोन किया था।

इसी मामले में पुलिस ने चार और लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें बिहार का एक व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस की मानें तो सहादत शेख जो प्रॉपर्टी डीलिंग में बिचौलिया का काम करता है, डी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके चौधरी से भारी मात्रा में धन उगाही करना चाहता था।

इससे पहले चौधरी ने पहले कहा था, 'मुझे शुक्रवार सुबह करीब 10.40 बजे फोन आया। उसी शाम 6:51 बजे मेरे नंबर पर एक व्हाट्सएप संदेश भेजा गया। मुझे अपनी जान पर हमले का डर नहीं है। लोग मेरी सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। हालांकि, मैंने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है।'

बता दें कि चौधरी को यह धमकी इंग्लिश बाजार नगर पालिका के टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार की 2 जनवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के एक महीने बाद आई है। 2 फरवरी को जिले से टीएमसी विधायक साबित्री मित्रा ने दावा किया था कि उनकी कार पर उस समय हमला किया गया था, हालांकि वो इस हमले में बाल-बाल बच गया थे।

ये भी पढ़ें: RG Kar verdict: बीजेपी ने बड़ी साजिश की जांच की मांग की, टीएमसी बोलीं- उसे फांसी की सजा दी जाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+