एलजी ने केजरीवाल के डीडीसीए में घोटाले की जांच कमेटी को अवैध बताया
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी नजीब जंग के बीच विवाद खड़ा हो गया है। एलजी ने केजरीवाल के डीडीसीए घोटाले में बनायी गयी जांच कमेटी को गैरकानूनी ठहराया है।

एलजी ने दिल्ली सरकार की जांच कमेटी को अवैधानिक के साथ अवैध करार दिया है। उन्होंने इस बाबत गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि जांच कमीशन एक्ट 1952 के अनुसार जांच कमेटी बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार को है ना कि केंद्र शासित प्रदेश को।
एलजी ने अपने पत्र में लिखा है कि केंद्र शासित प्रदेश होने के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की अनुमति के बिना जांच कमेटी बनाने का अधिकार नहीं है। वहीं एलजी के इस पत्र के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर पत्र को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एलजी पत्रों को मीडिया में लीक कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हम सीबीआई, ईडी, डीआरीआई से नहीं डरते हैं, ऐसे में अरुण जेटली जांच से क्यों डरते हैं। उन्होने कहा कि पूरी की पूरी दाल काली है, एलजी के पास पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और जमीन से जुड़े मामले ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications