एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

श्रीनगर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में एक हफ्ते के भीतर लगातार दूसरी बार पाकिस्तान व आतंकवाद के समर्थन में नारे लगे हैं। यह कार्यक्रम भारतीय सेना की ओर से आयोजित किया गया था, यह कार्यक्रम मध्य कश्मीर के बडगाम में ओमपोरा में आयोजित किया गया था। यहां एक मैच का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए और हरे रंग के झंडे लगाए। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।

जाकिर मूसा के समर्थन में लगे नारे

जाकिर मूसा के समर्थन में लगे नारे

भारतीय सेना ने कश्मीर प्रीमियर लीग का आयोजन किया था, इस लीग के फाइनल मैच में यह घटना हुई है। लीग 53वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने आयोजित किया था। मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू हुई तो दर्शकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मैदान में पाकिस्तान के हरे झंडे लहराए, साथ ही आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में नारे भी लगाए गए। इससे पहले भी पाकिस्तान के समर्थन में धोनी के कार्यक्रम में नारे लगाए गए थे। 26 नवंबर को कश्मीर के कुंजार इलाके में चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग में भी इस तरह के नारे लगे थे।

अफरीदी के समर्थन में लगे नारे

अफरीदी के समर्थन में लगे नारे

जिस तरह से पाकिस्तान व आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगाए गए, उसे सुनकर धोनी के अलावा वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह गए। लोगों ने धोनी के सामने लोगों ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहित अफरीदी के समर्थन में भी नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के बारे में धोनी ने कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं है, यह इससे बढ़कर है। भारत सरकार को इसका फैसला करना चाहिए कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए या नहीं, सरकार ही सही फैसला ले सकती है।

फिटनेस पर ध्यान देने को कहा

फिटनेस पर ध्यान देने को कहा

लीग के दौरान बोलते हुए धोनी ने खिलाड़ियों को उनकी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना चाहिए, मैं खुद फुटबॉल व बैडमिंटन खेलता था, जिससे मेरी फिटनेस में काफी सुधार आया था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर और कपिल देव को भी सेना में मानद उपाधि हासिल है। सचिन एयरफोर्स में मानद ग्रुप कैप्टन तो कपिल देव टेरिटोरियल ऑर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+