आज फिर से महंगा हुआ डीजल, जानिए क्या है आपके शहर में दाम

नई दिल्ली। एक बार फिर से डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में जहां डीजल के दाम में जहां 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है तो वहीं मुंबई में भी डीजल के दाम में भी 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में डीजल के दाम 66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 69.11 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गौर करने वाली बात है कि पेट्रोल के दाम में आज किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है और आज इसके दाम पूर्व की तरह ही हैं।

petrol

आपको बता दें कि इससे पहले जहां लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी तो शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया गया था। शनिवार को दिल्ली, एनसीआर और गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम 71 से 72 रुपए के बीच रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है उसे देखते हुए कुछ समय तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कुछ खास राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी देखने को मिली है, लेकिन ब्रेंट क्रूड का दाम अभी भी 62 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है और डब्ल्यूटीआई भी 53 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर बना हुआ है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की मंदी की रिपोर्ट के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार कम होने की आशंका है, लिहाजा कच्चे तेल के दाम में गिरावट हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम से कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+