पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने किया नाकाम
नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया है। सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार सुबह कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे नाकाम करने में बीएसएफ को सफलतात मिली है। सूत्रों के अनुसार बीएसएप के जवानों को चलारियान के फॉरवर्ड लोकेशन के पास सुबह 11 बजे कुछ हरकत देखने को मिली। इन आतंकियों को घुसपैठ में मदद के लिए पाकिस्तान की ओर से कवर फायर भी दिया गया, जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया।

बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पैरा लाइट शेल्स का इस्तेमाल किया और पूरे इलाके को खाली करा लिया, जिसकी वजह से घुसपैठियों को मजबूरन वापस भागना पड़ा। इनसब के बीच पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में नौशेरा व केरी सेक्टर में मोर्टार से दागे गए। आज सुबह पाकिस्तान की ओर से बिना वजह एलओसी पर फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से कई बार बिना वजह सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया गया और फायरिंग की गई, जिसमें भारत के जवान शहीद हो गए थे।
इसे भी पढ़ें- चीन को जवाब देने के लिए मोदी सरकार बनाएगी सुरंग, बजट में हुआ ऐलान












Click it and Unblock the Notifications