Onam 2020: राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी ओणम की शुभकामनाएं,बताया-अनूठा त्योहार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों और केरल के लोगों को Twitter के जरिए 'ओणम' की बधाई दी है। फसलों की कटाई पर मनाए जाने वाले उत्सव का त्योहार 'ओणम' को केरल समेत देश के कई दूसरे हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
Recommended Video


'हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें'
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया है कि ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई। ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें व कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

'किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर'
पीएम मोदी ने Tweet किया है कि ओणम पर बधाई। यह एक अनूठा त्योहार है, जो सद्भाव का जश्न मनाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। सभी को आनंद और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

'ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई'
गृहमंत्री अमित शाह ने Tweet किया है कि ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, सद्भाव, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि ला सकता है। तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Twitter पर लिखा है कि अच्छे स्वास्थ्य, सभी के लिए सुख और समृद्धि के लिए ओणम का यह त्योहार मनाएं। आप सभी को शुभकामनाएं।

'सुख और समृद्धि के लिए ओणम का यह त्योहार मनाएं'
मालूम हो कि हर साल राजा महाबली के स्वागत में ये पर्व मनाया जाता है। ये पर्व गणेश चतुर्थी की तरह 10 दिन तक मनाया जाता है। मुख्य रूप से केरल में मनाए जाने वाला यह त्योहार अब देश में अलग अलग जगहों पर भी मनाए जाना लगा है। इस दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। आज से ही केरल में मशहूर नौका-दौड़ शुरू होती है, हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार ये दौड़ नहीं हो रही है, फिर भी लोग आज के दिन पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर घरों में पूजा कर रहे हैं और अपने ईष्ट देव को याद कर रहे हैं।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications