लॉकडाउन के बीच फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज पर बोले रोहित शेट्टी, पहले देश, फिर फिल्म

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट काल में आज देश को एक बार फिर से संबोधित किया और लॉकडाउन को 3 मई तक लिए बढ़ाने का ऐलान किया। लॉकडाउन के चलते देश की तमाम आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद है। फिल्म जगत भी लॉकडाउन की वजह से बंद है। ऐसे में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को लगातार टाल रहे हैं और कह रहे हैं कि जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं तबतक फिल्म को रिलीज करने के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं उठता है।

अच्छा हुआ फिल्म रिलीज नहीं हुई

अच्छा हुआ फिल्म रिलीज नहीं हुई

रोहित ने कहा कि मेरी फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जिस तरह का माहौल चल रहा था, उसे देखकर समझ आ गया था कि लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। यही वजह है कि हमने फिल्म की रिलीज को रद्द करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अच्छा है कि रिलीज से पहले ही देश में लॉकडाउन हो गया, अन्यथा एक-दिन फिल्म सिनेमा हॉल में चलने के बाद बंद होती तो मुश्किल होती। लोग फिल्म के प्रोमो को देखकर उसे पसंद कर रहे हैं। दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आज का समय ऐसा है कि दोबारा फिल्म को रिलीज करना आसान नहीं होता है क्योंकि बहुत जल्द ही पायरेसी हो जाती है।

मुझे अंदाजा था हो सकता है लॉकडाउन

मुझे अंदाजा था हो सकता है लॉकडाउन

रोहित ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि फिल्म रिलीज नहीं हुई। सच कहूं तो मुझे भी इस बात का अंदेश था कि लॉकडाउन हो सकता है, यही वजह है कि मैंने फिल्म का कोई गाना रिलीज नहीं किया। मैंने अपनी टीम के साथ चर्चा भी की थी कि लॉकडाउन हो सकता है, लिहाजा हमे सबकुछ होल्ड करना पड़ेगा। यही नहीं रोहित ने कहा कि फिल्म में अभी भी 10-12 दिन का पोस्ट प्रोडक्शन बाकी है। स्थिति ठीक होने के बाद हम फिल्म को रिलीज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि वह फिल्म को किसी भी अन्य माध्यम पर रिलीज नहीं करेंगे। हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला अभी तक नहीं लिया है। यह बड़े कैनवस की फिल्म है और हम सबकुछ ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

पहले देश, फिल्म बाद में, बस सबकुछ जल्दी से ठीक हो जाए

पहले देश, फिल्म बाद में, बस सबकुछ जल्दी से ठीक हो जाए

लॉकडाउन को लेकर रोहित ने कहा कि फिल्म के बारे में सोचना ठीक नहीं है। पूरी दुनिया इस संकट से लड़ रही है, मेरी फिल्म की रिलीज अब कोई प्राथमिकता नही है। पहले देश है, बस सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए। आज तमाम दल एक साथ होकर कोरोना से लड़ रहे हैं। आज देश-दुनिया की इस समस्या के सामने हारी फिल्म बहुत ही छोटी चीज है। यह समस्या कब खत्म होगी, यह बड़ा सवाल है, सरकार अपना काम बेहतरी से कर रही है, सबकुछ ठीक होने के बाद हम फिल्म रिलीज के बारे मे सोचेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज पब्लिक गैदरिंग का बिजनेस है।

दर्शक हमारे अन्नदाता

दर्शक हमारे अन्नदाता

फिल्म निर्माता रोहित ने कहा कि दर्शकों की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। दर्शक ही हमारे अन्नदाता हैं, जब वह टिकट खरीदते हैं तभी तमाम चीजें शुरू होती है। इस महामारी का ठीक होना जरूरी है, सूर्यवंशी 2,3,4 महीने बाद भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका समय घर में नहीं कट रहा है जबकि कई मजदूर ऐसे हैं जो पलायन कर रहे थे, सोचिए उनका क्या हाल होगा। रोहित ने बताया कि मैं अक्षय से हर दूसरे दिन बात करता हूं, हमने बात की कि पुलिसवालों के लिए क्या कर सकते हैं। 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन था, हमने इसे बहुत ही लो प्रोफाइल रखा। मेरे घर के पड़ोस में अर्जुन कपूर रहते हैं, हम एक दूसरे से छत पर काफी बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+