Doctors Day:'मैंने जान लगा दी',जब कोरोना ने ली प्रेग्नेंट डॉक्टर की जान, मौत से पहले का वीडियो कर गया था भावुक
Doctors' Day:'मैंने अपनी जान लगा दी...',जब कोरोना संक्रमित प्रेग्नेंट डॉक्टर का वीडियो देख भावुक हुए थे लोग
नई दिल्ली, 01 जुलाई: ''मैनें अपनी पूरी जान लगा, मैं बैठने वालों में से नहीं हूं... मैं काम करना चाहती हूं, भागना चाहती हूं...एक्टिव रहना चाहती हूं....'', ये बातें दिल्ली की 34 वर्षीय डॉक्टर डिंपल अरोड़ा ने अपनी मौत से पहले बनाई आखिरी वीडियो में कही थी। सात महीने की प्रेग्नेंट डॉक्टर डिंपल अरोड़ा 11 अप्रैल 2021 को कोरोना से संक्रमित पाई गई थी और 26 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई थी। 24 अप्रैल को डॉक्टर डिंपल को लेबर पेन शुरू हुआ। अल्ट्रा साउंड में पता चला की बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई है। उसके बाद बच्चे को बाहर निकालने के लिए डॉक्टर डिंपल का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद 26 अप्रैल को डिंपल की मौत हो गई थी। डिंपल अरोड़ा जैसे कई डॉक्टरों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। भारत में कोरोना से 1500 डॉक्टरों की मौत हुई है। नेशनल डॉक्टर्स डे उन सभी डॉक्टरों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपनी जान गंवाई।

मौत से पहले डॉक्टर ने कहा- 'हमारा बच्चा नहीं रहा...'
''हमारा बच्चा नहीं रहा, रवीश'', ये वो आखिरी बात थी, जो डिंपल अरोड़ा ने मौत के पहले अपनी पति रवीश चावला को कही थी। रवीश ने 10 मई को अपनी पत्नी डॉ. डिंपल का 2 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। जो डिंपल ने कोरोना संक्रमित होने के बाद बनाई थी।
रवीश चावला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था, ''हम अपने माता-पिता के साथ पूर्वी दिल्ली के सूर्य निकेतन में रहते हैं। 11 अप्रैल को दीपिका (डिंपल को घर वाले दीपिका बुलाते थे) को हल्का बुखार आया था। हमने शुरू में सोचा था कि यह कोई वायरल फीवर है, लेकिन खुद एक डॉक्टर होने के नाते उसे शक था कि उसे कोरोना है, इसलिए उनके टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिंपल के साथ हमारा साढ़े तीन साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। जबकि मेरी रिपोर्ट निगेटिव थी। चूंकि मेरे माता-पिता बुजुर्ग थे और हार्ट पेशेंट थे, इसलिए हम फरीदाबाद में डिंपल के मायेक चले गए। फिर कुछ ही दिनों में डिंपल का ऑक्सीजन कम हो गई, तो हम उसे अस्पताल ले गए और 26 अप्रैल 2021 को वो हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं। मैंने एक ही साथ पत्नी और बच्चे को जन्म से पहले ही खो दिया।''
Recommended Video

वीडियो में डॉक्टर ने कहा था- 'मैंने अपनी जान लगा दी...'
महिला डॉक्टर ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिला डॉक्टर ये समझाने की कोशिश कर रही थी कि कोरोना को हल्के में मत लीजिए और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए। वीडियो के अंत महिला डॉक्टर कहती हैं, ''कोरोना के खिलाफ लड़ने में मैंने अपनी पूरी जान लगा दी, मैं कभी इस तरीके से बठने वाली में से नहीं हूं..., मैं हमेशा काम करना चाहती हूं, भागना चाहती हूं, दौड़कर काम करना चाहती हूं...लेकिन कोरोना की वजह से मैं अभी लाचार हो गई हूं...मैं हमेशा एक्टिव रहना चाहती हूं...लेकिन अब मेरी बॉडी जवाब दे रही है।''

प्रेग्नेंसी की बात कर जब रोने लगी थी डॉक्टर
महिला डॉक्टर वीडियो में कहती हैं, ''मैं दुआ करती हूं कि कोरोना के ये लक्षण किसी को ना हो... वो भी तब जब मैं प्रेग्नेंट हूं... मैं अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही हूं। (रोते हुए) प्लीज अपने परिवार वालों को कहिए कि इसे हल्के में ना लें, लापरवाही रवैया ना कीजिए, किसी से मिलना है या बात भी करनी है तो भी मास्क मत उतारिए। खासकर अपने घर के बच्चे और बुजुर्गों का और गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखें। (खांसते हुए)''

'मेरा बेटा हर दिन पूछता है, मां कहां हैं'
डिंपल के पति का कहना है कि उनकी पत्नी वीडियो शेयर कर लोगों को बताना चाहती थी कि कोरोना को लेकर लापरवाही ना करें। लेकिन वीडियो शूट करने के बाद वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गई थी...इससिए अपलोड नहीं कर पाई थी।
पति ने डिंपल को याद करते हुए कहा था, '' डिंपल चाहती थी मैं उसके जाने के बाद हमारे बेटे को कहूं कि उसकी मां एक हीरो थी। मेरा हर दिन अपनी मां के बारे में पूछता है, वो कहता है, मां कहां हैं?, वो सिर्फ साढे तीन साल का है, उसके सवाल मुझे परेशान करते हैं। मैं उसके सामने रो भी नहीं सकता। मेरे पास कोई जवाब नहीं है और मुझे लगता है कि मेरे पास कभी कोई जवाब नहीं होगा।"












Click it and Unblock the Notifications