इंडियन आर्मी की तुलना कुत्ते से करने पर पड़ा तमाचा
रांची। जम्मू कश्मीर के हालात अब देश के बाकी हिस्सों पर भी हावी होते नजर आ रहे हैं। वाकया नई दिल्ली से रांची जाने वाली गरीब रथ का है जहां पर एक युवक ने अपने साथी युवक को इंडियन आर्मी को गाली देने पर थप्पड़ मार दिया। दोनों यात्रियों के बीच जम्मू कश्मीर के हालातों पर चर्चा हो रही थी।

कश्मीर में आजादी आंदोलन
32 वर्षीय एमएस बेग उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जा रहे थे। बेग कश्मीर के रहने वाले हैं। बहस के समय उन्होंने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद पैदा हुए हालातों को 'आजादी आंदोलन' करार दिया।
जिस युवक ने उन्हें मारा है वह झारखंड के गरहवा का रहने वाला है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वानी को इस माह की आठ तारीख को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
'इंडियन आर्मी को पाक आर्मी कुत्ते की तरह खदेड़ेगी'
बेग के आसपास मौजूद यात्रियों की मानें तो बेग ने कहा था, 'इंडियन आर्मी को पाकिस्तान की सेना कुत्तों की तरह कश्मीर से बाहर निकालेगी।' यात्रियों के मुताबिक वह अगले कूपे में थे जब उन्हें दोनों के बीच गर्मागरम बहस सुनाई दी।
यात्रियों के मुताबिक बेग यह भी कह रहे थे कि अगर कश्मीर पानी देना बंद कर देगा तो पूरा उत्तर भारत मुश्किलों में घिर जाएगा। हालांकि इस लड़ाई को लेकर किसी भी तरह की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications