फ्लाइट की कॉकपिट में भिड़ गए पायलट कपल, खतरे में डाली 324 लोगों की जान
नई दिल्ली। लंदन से मुंबई आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में सवार 324 यात्रियों की जान उस वक्त मुश्किल में फंस गई जब फ्लाइट की कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। नए साल पर लंदन ने मुंबई आ रही फ्लाइट में विमान के पायलट और सह-पायलट आसमान में ही लड़ पड़े। उन्होंने विमान में सवार 324 यात्रियों की सुरक्षा के बारे में बिना सोचे ही आपस में भिड़ गए।
आसमान में पायलट कपल की लड़ाई
यह घटना पहली जनवरी की है। जेट एयरवेज की विमान 9W119 लंदन से मुंबई आ रही थी। सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक विमान की महिला सह-पायलट कॉकपिट से बाहर आकर रोने लगी। महिला पायलट को इस हालत में देखकर केबिन क्रू सकते में आ गया। सबके होश उड़ गए क्योंकि विमान की कमान सिर्फ एक पायलट के हाथों में था।
324 लोगों की जान खतरे में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला सह पायलट कॉकपिट के सामने रो रही थी। विमान में 324 लोग सवार थे, जिनकी जिंदगी को वमान के पायलट ने खतरे में डाल दिया। लेकिन महिला सह-पायलट ने स्थिति की गंभीरतो को समझा और उन्होंने वापस से कमान संभाल ली।
पति-पत्नी का कॉकपिट में झगड़ा
दरअसल जेट विमान के पायलट और सह पायलट पति-पत्नी हैं। सफर के दौरान दोनों की किसी बात पर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पायलट पति ने पायलट पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। मुंबई उतरते ही घना की जानकारी DGCA को दी गई, जिसके बाद दोनों पति-पति को उड़ान भरने से रोक दिया गया। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने तक दोनों के काम पर रोक लग दी गई है।