समंदर की लहरों में बहा भारतीय परिवार, बेटा-बेटी को बचाने कूदा पिता, ओमान से डरा देने वाली Video Viral
मस्कट, 14 जुलाई: ओमान में समुद्र की तेज लहरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां समुद्री उफान की चपेट में आकर एक भारतीय फैमिली के तीन लोग डूब गए। रॉयल ओमान पुलिस ने बुधवार को कहा कि वे रविवार को ओमान में ढोफर प्रांत के अल मुगसैल इलाके में तेज लहरों में बह जाने के बाद तीन भारतीयों की तलाश कर रहे थे। हादसे का एक दिलदहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

ओमान से सामने आया दहला देने वाला वीडियो
कभी-कभी जिंदगी में मौज मस्ती कितनी भारी पड़ सकती है, जिसका ताजा उदाहरण ओमान से सामने आए वीडियो से मिल रहा है। समंदर की लहरों के साथ खेलना एक परिवार को भारी पड़ गया। ओमान में उफनती समुद्री लहरों में लोगों के बह जाने का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है, जिसको देखने के बाद पूरा सोशल मीडिया सन्न है।

पिता और बेटे का मिला शव, बेटी की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के एक व्यक्ति और उसका छह साल का बेटा और 9 साल की बेटी ओमान के समुद्र तट पर खेलते समय डूब गए, जिनमें दो लोगों का शव बुधवार को बरामद कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की नौ साल की बेटी अभी भी लापता है, जिसकी बचावकर्मी तलाश कर रहे हैं। 42 वर्षीय शशिकांत महामाने, उनकी पत्नी और अपने दो बच्चे 9 वर्षीय श्रुति और 6 वर्षीय श्रेयस दुबई में रहते थे। जो रविवार को एक दिन की यात्रा के लिए पड़ोसी देश ओमान में थे।

बीच पर मस्ती कर रहे लोगों को ले बही लहर
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटकों का बीच पर जमावड़ा लगा हुआ है। पानी की ऊंची-ऊंची लहरें पत्थरों से टकराकर लौटती है, जिसको देखकर वहां मौजूद लोग चिल्लाते नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही एक ऊंची लहर तेजी से आती है। अपने साथ लोगों को बहाकर ले जाती है।

बेटा-बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पानी के साथ बहने लगते हैं। एक महिला को तुरंत एक आदमी खींच लेता है, जबकि बाकी लोग मदद के लिए पुकार रहे हैं। वीडियो में दो बच्चे श्रुति और श्रेयस को तेज लहर से बहते हुए देखा जा सकता है, जिनको बचाने के लिए उनके पिता पीछा करते हैं, लेकिन वह भी डूब जाते हैं। शशिकांत और उसके बेटे के शव बरामद कर लिया गया है। बचावकर्मी अभी भी 9 साल की बच्ची की तलाश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के रहने वाले परिवार के 3 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक शशिकांत दुबई की एक फर्म में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करते थे। उनका परिवार महाराष्ट्र के सांगली के जथ तहसील में रहता है। शशिकांत पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। पिछले रविवार को ईद की छुट्टी मनाने के लिए ओमान गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र से उनके परिजन उनका शव लेने ओमान गए हैं।
Its better to err on the side of daring than the side of caution ......
— Shikha Goel, IPS (@Shikhagoel_IPS) July 12, 2022
A little caution is better than a great regret
Please be cautious especially now, in view of severe rainfall alert pic.twitter.com/Lo6ga6o0t4
🔴 حادثة غرق العائلة الاسيوية في المغسيل بفعل قوة الأمواج إثر تخطيهم حاجز الأمان ! pic.twitter.com/rDZAETJuik
— طـقـس عُـمـان 🌦 (@WeatherOman) July 11, 2022












Click it and Unblock the Notifications