राफेल शस्त्र-पूजा विवाद के बीच वायरल हुआ पंडित नेहरू की शिप पूजा का अनदेखा Video
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिस तरह से फ्रांस में राफेल डील की पहली खेप को आधिकारिक रूप से रिसीव करने के बाद उसकी 'शस्त्र पूजा' की, उस पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल की 'शस्त्र पूजा' को तमाशा करार दे दिया, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जब बोफोर्स तोप खरीदी थी तो यह सब दिखावा नहीं किया था। कोई भी उसे खरीदने और लाने के लिए नहीं गया था, हमने कोई दिखावा नहीं किया था।
भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला
यही नहीं कांग्रेस ने राफेल पर 'ऊं' लिखे जाने, नारियल से पूजा करने और शस्त्र-पूजा किए जाने को नाटक करार देते हुए भाजपा को ढोंगी कहा है, जिस पर भाजपा ने भी करारा जवाब दिया है, बीजेपी ने कांग्रेस को 'क्वात्रोची की पूजा करने' वाला बताया है।
सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल
तो वहीं इस वाक युद्द के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू एक जहाज के जलावतरण के मौके पर पूजा करते नजर आ रहे हैं, वीडियो के वाइस ओवर में यह बताया जा रहा है कि पंडित नेहरू नारियल तोड़कर जहाज को पानी में उतारने की रस्म पूरी कर रहे हैं।
यह पढ़ें: 'Quattrocchi को पूजने वाली कांग्रेस पार्टी को शस्त्र-पूजा से दिक्कत तो होगी ही'
|
सैयद अतहर देहलवी ने शेयर किया ये Video
इस वीडियो को सैयद अतहर देहलवी ने 14 मार्च 2018 को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि यह वीडियो 14 मार्च 1948 का है, जब आजाद भारत के पहले जहाज 'जल ऊषा' को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने हिंद महासागर में उतारा था।
राजनाथ सिंह ने कुछ नया नहीं किया
राफेल की पूजा पर छिड़े विवाद के बीच सैयद अतहर देहलवी ने बुधवार को अपने पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि राजनाथ सिंह ने फ्रांस में जो कुछ किया उसमें कुछ नया नहीं है।
विजयदशमी पर हुई थी राफेल की शस्त्र-पूजा
मालूम हो कि विजयदशमी के मौके पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस में आधिकारिक रूप से राफेल को रिसीव किया था और इसकी शस्त्र पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने राफेल पर ओम लिखकर कलावा बांधा था, साथ ही राफेल के पहियों के नीचे नींबू रखा गया था। जिसके बाद राफेल के भीतर राजनाथ सिंह ने उड़ान भरी थी और कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसे सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट में कभी उड़ान भरूंगा।
यह पढ़ें: 15 साल की उम्र में हुआ था रेखा का यौन शोषण, मांग में लगाती हैं किसके नाम का सिंदूर?