Old Parliament: पुराने संसद भवन को अब 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाएगा, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया बयान

Old Parliament House Name Samvidhan Sadan: स्वतंत्रता के संघर्ष से लेकर आजादी की सुबह तक, परमाणु शक्ति के रूप में उभरने से लेकर उससे आगे तक देश की प्रगति का गवाह रहा पुराना संसद भवन अब 'संविधान सदन' से रूप में जाना जाएगा।

1927 में बनकर तैयार हुआ संसद भवन 96 साल पुराना हो चुका है। नए संसद भवन का मंगलवार को पीएम मोदी ने साथी सांसदों के साथ मिलकर श्री गणेश कर दिया।

Old Parliament House

पीएम मोदी के सुझाव पर मुहर

ऐसे में अब पुराने संसद भवन का नाम 'संविधान सदन' रखने के पीएम मोदी के सुझाव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है, इसके लिए आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

'भविष्य में 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाए'

मंगलवार को सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 'मेरी प्रार्थना और सुझाव है कि जब हम नए संसद भवन में जा रहे हैं तो इसकी (पुराना संसद भवन) गरिमा कभी भी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ 'पुराना संसद भवन' कहकर छोड़ दें, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर आप सब की सहमति हो तो इसे भविष्य में 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाए...।'

लोकसभा सचिवालय ने जारी किया बयान

वहीं अब लोकसभा सचिवालय ने बयान जारी करते हुए बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन के रूप में जाना जाएगा।

आपको बता दें कि पुराने संसद भवन को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। स्तंभयुक्त इमारत की आधारशिला 1921 में कनॉट के ड्यूक, प्रिंस आर्थर द्वारा रखी गई थी और इमारत का उद्घाटन 18 जनवरी, 1927 को किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+