VIDEO: बीच सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही महिला, मदद के बजाय लोग देखते रहे तमाशा
#WATCH Kadakkavoor:A 65-year-old woman hit by a vehicle kept lying injured on a busy road for several minutes, was later taken to hospital in a Police car. The accused driver has been arrested #Kerala (video source: unverified) pic.twitter.com/WAr719Wr7P
— ANI (@ANI) March 28, 2018
तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक महिला खून से लथपथ बीच सड़क पर पड़ी तड़पती रही लेकिन वहां से गुजरने वालों ने उसकी मदद करना भी उचित नहीं समझा। काफी देर तक महिला यूं ही सड़क पर पड़ी रही। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी दिन की है। एक 65 साल मछली पकड़ने वाली महिला को एक कार ड्राइवर टक्कर मारकर फरार हो गया। यह घटना काडाक्कावूर की है।
महिला इलाके उस व्यस्तम सड़क पर काफी देर तक पड़ी रही लेकिन वहां से पैदल और गाड़ी से गुजरने वाले किसी भी शख्स ने मदद नहीं की। यह पूरा हादसा वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना से जुड़ी एक मिनट 22 सेकंड की क्लिप में सड़क पर बुजुर्ग महिला पड़ी थी, जिसका सामान भी बिखरा था।
आसपास से गाड़ियां गुजर रही थीं। लोग निकल रहे थे, मगर कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। कुछ देर बाद भीड़ में से एक शख्स ने बाकी लोगों को इस बारे में जानकारी दी। फिर और लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद उस महिला को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस सूत्र के अनुसार, 'हमें हादसे के बारे में जानकारी मिली थी। हम वहीं से गुजर रहे थे। भीड़ देखी, तो रुके। फौरन 65 वर्षीय महिला को वहां से अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे मंगलवार (27 मार्च) को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।'
पुलिस ने इस संबंध में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो घटना के दौरान बाइक चला रहा था। उसके साथ तब पिछली सीट पर दो और लोग भी बैठे हुए थे। तीनों ने हादसे के वक्त हेल्मेट भी नहीं पहना हुआ था।