ओडिशा की पटनायक सरकार की नई पहल, पंचायतों में शुरू किए गए 60 शिक्षण केंद्र
ओडिशा में पंचायतों में 60 शिक्षण केंद्र
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने अपने राज्य में एक नई पहल की है। राज्य में जमीनी स्तर पर विकास प्रक्रिया को और बढ़ावा देने के लिए 30 जिलों में दो-दो, 60 पंचायत शिक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ये ज्ञान संसाधन केंद्र पंचायतों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही सीमएम पटनायाक ने पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए स्थानीय चैंपियन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि डिस्टेंस एजुकेशन की सुविधा के लिए राज्य के 70 अनुसूचित ब्लॉकों में सैटेलाइट इंटरैक्टिव टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे। इन टर्मिनलों में 300-बेड वाले हॉस्टल, कॉन्फ्रेंस हॉल और सैटेलाइट-आधारित स्टूडियो होंगे। टर्मिनल केंद्रों में बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) की होगी।
ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाली पंचायती राज संस्थाओं के लिए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की।राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाली गंजम जिला परिषद और हिंजिलिकट पंचायत समिति को क्रमशः 30 करोड़ और 12 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
वहीं हिंजिली ब्लॉक में कंजूर और सासन अंबागांव पंचायत, भंजनगर में कुल्दा और पत्रपाड़ा ब्लॉक में अंकुली को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा पुरस्कार जीतने के लिए प्रत्येक को 2.25 करोड़ रुपये दिए गए। सुंदरगढ़ जिले की बोनाईगढ़ पंचायत को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए 1 करोड़ मिले।












Click it and Unblock the Notifications