ओडिशा में फिर से मनाया जाएगा शून्य सड़क मृत्यु सप्ताह, दिसंबर में होगी शुरूआत

Odisha Zero Road Death Week: ओडिशा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं ओर सड़क हादसों में होने वाली मौतों के संख्या में कमी आई है। राज्य में एक बार फिर से शून्य सड़क मृत्यु सप्ताह मनाया जाएगा। ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन विभाग ने इस वर्ष अप्रैल में मनाए गए शून्य सड़क मृत्यु सप्ताह परिणामों के बाद एक फिर से जीरो रोड डेथ वीक मनाने का निर्णय लिया है।

ओडिशा में राज्य सरकार ने 1 से 7 दिसंबर तक एक बार फिर शून्य मृत्यु सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में वृद्धि को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टरों, एसपी और आरटीओ को एक पत्र जारी किया गया है।

odisha road accident week

पत्र में विभाग ने अधिकारियों को बताया है कि पिछले दस वर्षों के दौरान 48,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों से इस बात का पता चलता है कि हर साल लगभग 5,000 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं परिवहन विभाग ने कहा कि इस साह अप्रैल में आयोजित शून्य मृत्यु सप्ताह के उत्साहजनक परिणाम देखे गए। ट

सड़क दुर्घटना में मौतों के आंकड़े

परिवहन विभाग के सूत्रों के के मुताबिक अप्रैल के शून्य सड़क मृत्यु सप्ताह के बाद सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या में 28.6 प्रतिशत की कमी देखी गई। 2023 में के पहले नौ महीनों यानी जनवरी से सितंबर के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 4,178 मौतें हुईं। जबकि 2022 में इस अवधि में मौतें का आंकड़ा 3,983 थी। आंकड़ों को लेकर कहा गया कि कई बार जलवायु और सामाजिक परिस्थितियों के कारण दिसंबर के दौरान अधिक मौतें होती हैं।

ऐसे में सरकार ने दिसंबर के पहले हफ्ते में 'शून्य मृत्यु सप्ताह' मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में यातायात के नियमों को कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी जाएगी। इसके साथ यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का ध्यान करने की लिए लोगों को जागरू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+