ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईटी-आर में 6 इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी
2023 के पांच राज्यों के विधानसभा सभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 2024 में आम चुनाव के साथ ओडिशा समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले ओडिशा में एनआईटी-आर में 6 इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी गई।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नेशलन इंस्टीट्यूट ऑफ-राउरकेला (NIT-R)की 243.50 करोड़ रु इन्फ्रास्ट्रकर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके अलावा परिसार में एक केंद्रीय विद्यालय (केवी) का भी उद्घाटन किया।
मंत्री ने जिन छह इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की आधाशिला रखी उनमें लड़कियों के लिए 500 सीटों वाले दो छात्रावास, एमसीएल एक छात्रावास के निर्माण के लिए 42.69 करोड़ रुपये का वित्तपोषण करेगा, शिक्षा मंत्रालय अन्य छात्रावास के लिए 35 करोड़ रुपये का वित्तपोषण करेगा इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट में 72 संकाय निवास और 1,000 सीटों वाले लड़कों का छात्रावास शामिल हैं। 1.5 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित चार परियोजनाओं की नींव रखी गई।
इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा एनआईटी-आर देश का गौरव और ओडिशा की पहचान है। संस्थान में देश-विदेश के लगभग 8,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा, ओडिशा के 3,000 से अधिक छात्र एनआईटी-आर में रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने कहा आगामी इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से 2500 से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा। ये गर्व की बात है कि पहले पहले राउरकेला में दो केवी थे, तीसरा केवी एनआईटी-आर से संचालित होगा।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश को विकसित बनाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में भी भारत को एक विकसित देश बनाने की परिकल्पना की गई है।
प्रधान ने तारीफ करते हुए कहा एनआईटी-आर अपने डेवलेपमेंट के लिए औद्योगिक सहयोग के जरिए अपना रास्ता बना रहा है और इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा दे रहा है। भारत के विकास के लिए काम करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह और 'विकसित भारत संकल्प' का सीधा प्रसार किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री देश को विकसित बनाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में भी भारत को एक विकसित देश बनाने की परिकल्पना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications