Odisha Train Accident: ओडिशा-तमिलनाडु में राजकीय शोक घोषित, स्टालिन की सरकार मृतकों के परिवार को देगी 5 लाख
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर एक मालगाड़ी से हुई। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में करीब 261 की मौत हो गई।

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में करीब 261लोगों की मौत हो गई। आजादी के बाद के सबसे भीषण ट्रेन हादसों में इसे गिना गया है। प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के सीएम तक, सभी ने शोक व्यक्त किया है। आज देश के हर इंसान की आंखें हादसे की तस्वीरें देखकर नम हैं। इस बीच ओडिशा और तमिलनाडु में एकदिवसीय राजकीय शोक भी घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ ही सरकार के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।
उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ऐलान किया है कि तमिलनाडु के प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए तमिलनाडु सरकार द्वारा दिए जाएंगे। बचाव और राहत कार्य करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
कैसे हो गया हादसा?
हुआ कुछ ऐसा कि दुर्घटना से कुछ मिनट पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ने गलत ट्रैक ले लिया था। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। यह जानकारी सिग्नलिंग कंट्रोल रूम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दी गई है। हादसे के चलते सैकड़ों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।
गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का टला उद्घाटन
आपको बता दें कि आज यानी शनिवार को गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे। लेकिन, ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए समारोह रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications