Balasore Train Accident LIVE: विदेश मंत्री बोले- दुनिया भारत के साथ, ग्रीन चैनल से 95 एंबुलेंस में 190 शव भेजे
Odisha Train Accident Live Updates: कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के बालासोर में एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में 275 लोगों की मौत हुई है। 51 घंटे बाद ट्रैक बहाल हो गए हैं।

Odisha Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में अब तक 275 यात्रियों की मौत हुई है। 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इलाज करा रहे कुछ लोग गंभीर स्थिति में भर्ती हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम 7 बजे के करीब शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841) , बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) और मालगाड़ी में टक्कर हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ट्रैक बहाल हो गए हैं। ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री अभी भी बालासोर में हैं।
ओडिशा बालासोर रेल हादसे पर हर जानकारी हम इस लाइव ब्लाग में दे रहे हैं...
LIVE Feed
विदेश मंत्री बोले- दुनियाभर से आए शोक संदेश भारत के प्रति समर्थन का संकेत
ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे पर दुनियाभर से आए शोक संदेश भारत के प्रति समर्थन का संकेत हैं। ये मानना है विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का। उन्होंने कहा, ये दिखाता है कि लोग भारत के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।
उदयनिधन स्टालिन की मांग, बालासोर हादसे के दोषी को सजा दिलाए सरकार
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधन स्टालिन ने पश्चिम बंगाल से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों के हादसे की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे के दोषियों को सरकार सख्त सजा दिलाए।
मार्माहत रेल मंत्री का गला रुंधा, भावुक होकर बोले- हमारी ड्यूटी खत्म नहीं हुई
बालासोर हादसे में हताहत लोगों की पीड़ा से मार्माहत रेल मंत्री रविवार को जब मीडिया के सामने आए तो उनका गला रुंध गया। रेल मंत्री वैष्णव भावुक होकर बोले- हमारी ड्यूटी खत्म नहीं हुई है, लापता लोगों को परिजनों से मिलाना है।
मृतकों की डेड बॉडी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ग्रीन चैनल
ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने बताया कि बालासोर हादसे में मारे गए लोगों के शव परिजनों तक भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मृतकों की डेड बॉडी गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ग्रीन चैनल बनाया गया है। 95 एंबुलेंस में दो-दो डेड बॉडी भेजी जा रही है।
ट्रैक बहाल होने के बाद गुजरी पहली मालगाड़ी, कृतज्ञता में जुड़े रेल मंत्री के हाथ!
ट्रैक बहाल होने के बाद रविवार रात करीब 11-10 बजे पहली मालगाड़ी क्रॉस हुई। हादसे के बाद से लगातार स्पॉट पर मौजूद रेल मंत्री के हाथ कृतज्ञता में जुड़े दिखे। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया है।
अगले कुछ घंटों में ट्रैक होगा बहाल: रेलवे अधिकारी
डाउनलाइन ट्रैक तैयार है, अपलाइन ट्रैक में बड़ा नुकसान हुआ है। अगले कुछ घंटों में, हम बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं। रेलवे की टीम लगातार काम कर रही है: बालासोर ट्रेन हादसे पर आदित्य कुमार चौधरी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे
राहुल गांधी ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 270+ मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं! मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती। प्रधानमंत्री को फौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए!
CM ममता ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि कल मेरे साथ रेल मंत्री और धर्मेंद्र प्रधान दोनों खड़े थे, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा, मैं बहुत कुछ कह सकती थी क्योंकि मैं खुद रेल मंत्री रही हूं। कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस में एंटी कोलिशन डिवाइस क्यों नहीं था? रेलवे को सिर्फ बेचने के लिए छोड़ दिया है।
ममता सरकार का आर्थिक मदद का ऐलान
राज्य सरकार मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपए देगी, उनका पूरा इलाज कराएगी और 3 महीने तक उनकी सहायता भी करेगी। जिन लोगों को मामूली चोट आई है उन्हें राज्य सरकार 25 हज़ार रुपए देगी: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी, कोलकाता
पश्चिम बंगाल के 62 लोगों की मौत
इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के 62 लोगों की मृत्यु हो गई। यहां 206 लोगों का इलाज चल रहा है। ओडिशा में पश्चिम बंगाल के 73 लोग भर्ती हैं और 56 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 182 लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कोलकाता
ओडिशा सरकार का पूरा सहयोग कर रहे: सीएम ममता
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन हमने 150 एम्बुलेंस, 50 डॉक्टर, नर्स, बस और आपदा प्रबंधन की टीम दुर्घटनास्थल भेजी। हम ओडिशा सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
केरल में अमित शाह ने जताया रेल हादसे पर दुख
केरल: बालासोर दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ओडिशा के रेल हादसे में हमने कई लोगों को खोया है। उस दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है और जो लोग घायल हुए हैं उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं।
पोप फ्रांसिस ने बालासोर हादसे पर जताई संवेदना
पोप फ्रांसिस ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरी प्रार्थना भारत में दो दिन पहले (2 जून) हुई ट्रेन दुर्घटना के कई पीड़ितों के लिए है। मैं घायलों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
139 हेल्पलाइन पर 100 एजेंट काम कर रहे
नोएडा: रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 कॉल सेंटर को लेकर IRCTC निदेशक कमलेश मिश्रा ने बताया कि अभी हमारे 100 एजेंट काम कर रहे हैं और ये लोग जो भी प्रश्न आ रहे हैं उसका जवाब दे रहे हैं। हमारे पास ज्यादातर ट्रेन डायवर्जन और कैंसलेशन को लेकर कॉल आ रही है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications