Odisha Train Accident: मोबाइल, पर्स, लाइटर और आधार कार्ड... इन चीजों से लाशों के ढेर में अपनों की तलाश
Odisha Train Accident: लाशों के ढेर में अपनों की तलाश में विफल लोगों के लिए रेलवे ने अलग व्यवस्था की है। 168 मृतकों की फोटो श्रृंखला बनाई है। साथ ही कहा है कि तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। बच्चे देखने से बचें।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे में पलक झपकते ही 275 लोगों की जान चली गई। खिलौने की तरह कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पड़े हुए मिले। चारों तरफ लाशों के ढेर नजर आए। पूरे देश को झकझोर देने वाला मंजर तस्वीरों में कैद हो गया। राहत बचाव दल पहुंचा और 1100 से ज्यादा घायल हुए लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर, परिजन भी पहुंचे और लाशों के ढेर में अपनों की तलाश करते रहे।
हालांकि, मृतकों में 151 की तलाश हो गई। लेकिन, 124 लाशों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में ओडिशा सरकार ने रेलवे की मदद से पहचान के लिए अलग व्यवस्था की। रेलवे ने 168 मृतकों की फोटो श्रृंखला बनाई। जिसमें मृतकों के शव के ऊपर उनकी जेब से मिली वस्तुएं रखीं। जिसमें मोबाइल, पर्स, लाइटर और आधार कार्ड समेत अन्य चीजें रखी। सरकार का कहना है कि जिन शवों की पहचान में मुश्किलें आ रही हों, लोग इन वस्तुओं के जरिए भी अपनों को तलाश सकते हैं।
जारी की फोटो की श्रृंखला, बच्चों को दूर रखने का निर्देश
सरकार की ओर से जारी की गई मृतकों की फोटो श्रृंखला के साथ ही एक निर्देश भी दिया गया है। जिसमें कहा गया कि दुर्घटना को देखते हुए पोस्ट की गई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। यह सलाह दी जाती है कि कमजोर दिल वाले और बच्चे देखने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications