6-7 लड़कियों से की शादी, खुद को बताता था PMO अधिकारी, ओडिशा STF ने दबोचा
ओडिशा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को एक कश्मीरी जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह जालसाज कभी एक न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर, एक आर्मी डॉक्टर, पीएमओ में एक अधिकारी और कुछ हाई रैंकिंग वाले एनआईए अधिकारियों के करीबी सहयोगी बनकर धोखाधड़ी करता था। वांछित आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी लंबित है।
आरोपी की पहचान 37 वर्षीय सैयद ईशान बुखारी के रूप में हुई है। इसे डॉ. ईशान बुखारी के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है और उसके राष्ट्र-विरोधी संबंध होने का संदेह है।

6-7 लड़कियों से की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भी पाया गया कि आरोपी ने कश्मीर, यूपी, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत भारत के विभिन्न राज्यों में कम से कम 6-7 लड़कियों से शादी की है। वह विभिन्न वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स पर भी सक्रिय था। खुद को अंतरराष्ट्रीय डिग्रीधारी डॉक्टर बताकर कई लड़कियों के साथ रोमांटिक रिश्तों में भी था।
छापेमारी के दौरान 100 से अधिक दस्तावेजों जब्त
पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर को स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद से और गवाहों की उपस्थिति में, एसटीएफ की एक टीम ने नेउलपुर, धर्मशाला, जाजपुर में छापेमारी की। इस दौरान 37 साल के सैयद ईशान बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी पुत्र सईद सैफुद्दीन बुखारी उर्फ पीर मोहम्मद मकबूल को गिरफ्तार किया। एसटीएफ द्वारा धारा 419/420/465/467/468/471/120(बी) आईपीसी आर/डब्ल्यू के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की गईं।
अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय, कनाडाई स्वास्थ्य सेवा संस्थान, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर आदि द्वारा जारी किए गए मेडिकल डिग्री प्रमाण पत्र जैसे कई जाली दस्तावेज जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि कुछ खाली हस्ताक्षरित दस्तावेज/शपथ पत्र/बांड, कई पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, खाली चेक, आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड आदि भी जब्त किए गए।












Click it and Unblock the Notifications