पूरी वर्दी नहीं पहनने पर 4 पुलिसवालों को घुटने पर बैठने की मिली सजा
मयूरभंज के रिजर्व इंस्पेक्टर ने इन होमगार्ड्स को फुल यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर ये सजा दी।
नई दिल्ली। बच्चे गलती करते हैं तो मां-बाप और शिक्षक सजा देते है, लेकिन ओडिशा में चार पुलिसवालों को सजा दी गई। सजा दोनों हाथ ऊपर कर घुटने के बल बैठने की। ओडिशा के मयूरभंज जिले में इन पुलिसवालों को घुटने के बल बैठने और दोनों हाथों को ऊपर करके रखने की सजा सुनाई गई।

सजा पाने वाले में एक महिला पुलिस भी शामिल थी। घटना 25 जून की है, लेकिन अब इस घटना का फोटो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ दिया है। मयूरभंज के रिजर्व इंस्पेक्टर ने इन होमगार्ड्स को फुल यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर ये सजा दी।
इस सजा पर रिजर्व इंस्पेक्टर अशोक कुमार सेठी का कहना है कि ये लोग कभी वर्दी में नहीं होते हैं, मैं उन्हें सजा देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ 3 मिनट के लिए घुटने के बल बिठाया गया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दिन भी इन लोगों ने फुल यूनिफॉर्म नहीं पहनी और सफेद शर्ट पहनकर आ गए। हलांकि फोटो वायरल होने के बाद डीजीपी बिनॉय बेहरा ने मामले की रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications