ओडिशा: दलहन किसानों ने सब्सिडी राशि में लाखों रुपये की घोटाले का लगाया आरोप

ओडिशा में दलहन की खेती करने वाले किसानों सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी में लाखों का घोटाला होने का आरोप लगाया है। कृषि विभाग के एक कर्मचारी पर खोरधा जिले के दर्जनों किसानों ने घोटाला करने का आरोप लगाया है।

odisha
किसानों ने आरोप लगाया है कि कृषक साथी के द्वारा लाखों रुपये की सब्सिडी राशि का गबन किया गया है। इसके साथ ही किसानों ने ये भी आरोप लगाया है कि ये सब जिला प्रशासन के किसानों के प्रति ढुलमुल रवैये के कारण हुआ है।

किसानों ने खुलासा किया कि कृषक साथी ने फर्जी किसानों के खाते में राशि जमा कर गबन कर लिया. आरोपी स्टाफ ने बाद में कथित तौर पर पैसे भी निकाल लिए। इसका खुलाया तब हुआ जब एक स्थानीय गौतम माझी ने आरटीआई के लिए आवेदन किया, उसी ने इस गबन का 'पर्दाफाश' किया।

गोपाल नामक किसान ने बताया आईटीआई के लिएृ अप्‍लाई करने के बाद मुझे पता चला कि जिन लोगों के पास खेत तक नहीं हैं उन्‍हें 8,000 से 15,000 रुपये तक की सब्सिडी राशि मिलती है लेकिन किसानों के साथ कृषक साथी ने धोखाधड़ीकी थी। उसने लोगों को पैसे निकालने के लिए रिश्वत के रूप में 500-1000 रुपये दिए और बाकी पैसे का गबन कर लिया

उसने खुलासा किया कि निराकरपुर पंचायत अंतर्गत भगवतीपाड़ा, तोतापाड़ा समेत अन्य गांवों के दर्जनों किसान धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं इस कृषक साथी ने किसानों को एसटी/एससी के रूप में दिखाकर अधिक मात्रा में सब्सिडी वापस ले ली है।

अरी माझी नाम के किसान ने आरोप लगाया मैं किसान साथी से अक्‍सर सब्सिडी के बारे में पूछता था लेकिन वो हर बार वो मेरी बात को टाल देता था। इनता ही नहीं बाद में मुझे धमकी देने लगा कि कि मुझे कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी जबकि मूल किसानों को कोई सब्सिडी नहीं मिली है। किसान ने आरोप लगाया जब नकली किसानों के बैंक खातों का उपयोग करके सारा पैसा निकाल लिया है।

वहीं भगवतीपाड़ा की रीता देई ने बताया कि उसने मुझसे कहा कि मेरे खाते में 8,000 रुपये जमा किये जायेगे, उसने मुझे 1,000 रुपये देने का वादा किया और बाकी पैसे ले लिये।

वहीं इस मामले में सवाल पूछे जाने पर अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी (तांगी) प्रसन्न कुमार मिश्रा ने कहा मुझे कृषक साथी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने के बारे में पता चला है और हमने इस धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+