Odisha: अंगुल-ढेंकनाल के विकास के लिए क्या किया? वीके पांडियन और धर्मेंद्र प्रधान में छिड़ी जुबानी जंग

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बीजू जनता दल (बीजद) में जुबानी जंग देखने को मिल रही है। धामनगर में एक बैठक में केंद्रीय मंत्री पर बीजद ने हमला बोला। जनसभाओं को संबोधित करते हुए, वीके पांडियन ने जानना चाहा कि उन्होंने (धर्मेंद्र प्रधान) ने अंगुल और ढेंकनाल जिलों के विकास के लिए क्या किया है?

बीजद नेता ने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अपने ही क्षेत्र में एक स्कूल स्थापित नहीं कर सके। आप अपने गांव में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित नहीं कर सकते। उन्होंने कटक-संबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूरा होने में देरी को लेकर भी प्रधान पर निशाना साधा।

Odisha News

उधर, बीजेपी ने बीजद नेता पर पलटवार करने में देर नहीं लगाई। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रुद्र नारायण पाणी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तालचेर मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र से 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 55 के विकास में उनकी भूमिका है। कृपया जाएं और उनसे (वीके पांडियन) पूछें कि कितने लोग काम की तलाश में गंजम जिले से पलायन कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही जिला है, जहां वीके पांडियन को 2007 में कलेक्टर बनाया गया था।

इसी तरह, राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी बीजद पर निशाना साधा। कहा कि वे अहंकार के चरम पर हैं। लेकिन, भगवान कभी किसी का अहंकार बर्दाश्त नहीं करते। 34 साल पुरानी पश्चिम बंगाल (कम्युनिस्ट) सरकार को बंगाल की खाड़ी में जाना पड़ा। कांग्रेस विपक्षी पार्टी नहीं बन पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+