ओडिशा निकाय चुनाव में BJD ने लहराया परचम, 95 पर बीजद का कब्जा, भाजपा और कांग्रेस को मिली इतनी सीटें

भुवनेश्वर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) की पार्टी बीजद (BJD) ने निकाय चुनाव में अपना परचम लहराया है। BJD की प्रचंड जीत के आगे भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां शहरी निकाय चुनाव में दहाई तक के आंकड़े को नहीं छू पाईं। ओडिशा निकाय चुनाव परिणाम (Odisha Municipal Elections Result 2022) आने पर शहरी निकायों की 108 सीटों में से 95 सीटों पर अकेले बीजू जनता दल ने कब्जा किया है। वहीं भुवनेश्वर से निकाय चुनाव चुनाव जीतकर बीजद की सुनिति मुंड पहली महिला मेयर मेयर बनेंगी।

Suniti Mund

ओडिशा निकाय चुनाव में इस बार बीजद (BJD) प्रमुख व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने महिलाओं को बड़े स्तर पर मौका दिया था। भुवनेश्वर समेंत राज्य के शहरी निकाय चुनाव में कई सीटों पर बीजद महिला उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। बरहामपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजू जनता दल की संघमित्रा दलाई ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सबिता सुअर को 20,236 मतों से हराया।

सुनिति मुंड बनेंगी भुवनेश्वर की महिला मेयर
राज्य में लगभग 9 सालों के लंबे अंतराल के बाद 106 एनएसी/नगरपालिकाओं और तीन नगर निगमों प्रमुख मिलने जा रहे हैं। बीजू जनता दल (BJD) को इस बार ने ओडिशा निकाय चुनाव में 108 शहरी स्थानीय निकाय परिषदों में से 95 पर जीत हासिल हुई है। जबकि भाजपा को 6, कांग्रेस को 4 और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ओडिशा नगर निकाय चुनाव (Odisha municipal elections 2022) के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। सुबह के ठीक आठ बजे से शुरू हुई मतगणना (Vote Counting) अब पूरी हो चुकी है। भुवनेश्वर से बीजद ने महिला प्रत्याशी सुनिति मुंड पर दांव लगाया और यह सफल रहा है। राज्य के राज्यधानी भुवनेश्वर से सुनिति मुंड को पहली महिला मेयर बनने का गौरव हासिल होगा।

निकाय चुनाव का मतदान होने के बाद हर मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। कड़ी निगरानी में मतगणना पूरी हुई। वोटों की गिनती के दौरान मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़े प्रबंध किए गए। बता दें कि ओडिशा नगर निकाय चुनाव के मतदान की प्रक्रिया 24 मार्च को संपन्न हुई थी। हालांकि चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा के मामले भी सामने आए थे।

ओडिशा निकाय चुनाव में राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भुवनेश्वर इस बार चुनाव में पहली महिला मेयर चुनी गईं। कुल 6411 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में थे। पहली बार, राज्य ने यूएलबी में अध्यक्ष और महापौरों के पदों पर सीधे चुनाव देखा। खासकर 12 महापौर उम्मीदवार और 289 नगरसेवक हैं। जनता ने कुल 301 उम्मीदवारों के लिए वोट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+