ओडिशा के विधायक ने दोहराई मध्य प्रदेश के CM शिवराज की गलती, वायरल हुई तस्वीर

भुवनेश्वर। सरकार वीआईपी स्टेटस खत्म करने की चाहे जितनी कोशिश करे लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं जिनके लिए अभी भी ये सब मायने रखता है। ताजा मामला ओडिशा का है, जहां बीजू जनता दल के विधायक मानस मडकामी की फोटो सामने आई है जिसमें उन्हें दो लोग अपने हाथ में उठाकर कीचड़ से बचा रहे थे।

ओडिशा के विधायक ने दोहराई मध्य प्रदेश के CM शिवराज की गलती, वायरल हुई तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार विधायक मंगलवार को माओवादी प्रभावित मलकानगिरी जिले के मटू क्षेत्र में एक फेरी सर्विस का उद्घाटन करने गए थे। वहां दो समर्थकों ने उनको अपनी गोद में उठा लिया। बताया गया कि विधायक अपना जूता और सफेद कपड़ा गंदा ना हो इसलिए परेशान थे। वहीं मडकामी का कहना था कि यह उनके समर्थकों का प्यार और स्नेह था।

Recommended Video

      Odisha MLA ने Supporters की गोद में पार की कीचड़, Watch Video । वनइंडिया हिंदी

      विधायक ने कहा..

      विधायक ने कहा कि "यह समर्थकों के भारी प्यार था जिन्होंने उन्हें इस तरह से कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। वो मुझे उठाने और कीचड़ से पार कराने में उत्साहित महसूस कर रहे थे। मडकामी ने कहा कि किसी को भी उन्हें उठाने पर मजबूर नहीं किया गया था। वहीं दूसरी ओर नारंगपुर के सांसद बलभाद्र माजरी, जो मडकामी के साथ थे वो पानी से निकल कर चले गए थे।

      गौरतलब है कि बीते साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उन्हें दो पुलिसकर्मियों ने उठा कर पानी के पार किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+