अनलॉक-1: ओडिशा में सभी धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए सरकार ने पांचवें चरण के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस चरण में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में सामान्य गतिविधियों की छूट रहेगी, जिस वजह से इसे अनलॉक-1 भी कहा जा रहा है। केंद्र सरकार के बाद अब ओडिशा सरकार ने भी लॉकडाउन के पांचवें चरण की गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा।

odisha

Recommended Video

      Unlock-1: Train, Bus समेत शुरू हुई कई सेवाएं, लोगों में खुशी | वनइंडिया हिंदी

      ओडिशा सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक पहले की तरह जारी रहेंगी। इन इलाकों में सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी। साथ ही सरकार ने सभी धार्मिक स्थल को 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया है। लॉकडाउन के बीच सरकार ने होटल उद्योग को राहत देने की योजना बनाई है, जिसके तहत 30 प्रतिशत क्षमता के साथ होटल को खोला जा सकेगा। कोरोना के संक्रमण को कम से कम करने के लिए सरकार ने शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है, हालांकि जरूरी सेवाओं को रात में भी छूट मिलती रहेगी।

      आपको बता दें कि देश में कोरोना के अब तक 1.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 5415 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां 2104 मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस ने 9 लोगों की जान ली है, जबकि 1245 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिस वजह से अब यहां एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 850 ही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+