कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ओडिशा सरकार ने रद्द की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा
भुवनेश्वर: अप्रैल 21: ओडिशा में लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने 2021 की मैट्रिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी।

बता दें 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में छात्रों ने सीएम नवीन पटनायक के निवास के सामने एकत्र होकर परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। विरोध में छात्रों ने तर्क दिया कि कक्षा 10 की मैट्रिक परीक्षा अनुसूची के बारे में बीएसई द्वारा कोई स्पष्टता नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए, बीएसई ने वर्ष 2021 के लिए मैट्रिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बीएसई ने पहले परीक्षा को रोक दिया था और यह स्पष्ट नहीं किया था कि आने वाले दिनों में परीक्षा आयोजित की जाएगी या मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए रद्द कर दिया गया।
ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने ये जानकारी देते हुए बताया बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने बुधवार को कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रद्द कर दी। कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम बोर्ड द्वारा objective criteria के आधार पर तैयार किया जाना है
CBSE और ICSE ने भी कोविड -19 मामलों में अचानक हुई वृद्धि के कारण अगले आदेश तक कक्षा 12 परीक्षाओं को स्थगित करने कर दी है और कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। पंजाब, हरियाणा, और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्य बोर्डों ने भी कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

-
BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Date Time: आ गया इंटर का रिजल्ट, कैसे चेक करें अपना मार्कशीट? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां












Click it and Unblock the Notifications