राजस्थान के बाद अब इस राज्य में पटाखे जलाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध

दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर राजस्थान सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद अब एक और राज्य ने ऐसा ही फैसला लिया है।

नई दिल्ली। दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर राजस्थान सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद अब एक और राज्य में ऐसा ही फैसला लिया गया है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य में 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के हालात और सर्दियों के मौसम को देखते हुए पटाखे जलाने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए राज्य की जनता के हित में यह फैसला लिया गया है।

'सर्दी में बढ़ सकता है कोरोना का संक्रमण'

'सर्दी में बढ़ सकता है कोरोना का संक्रमण'

सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'हमारे देश के कई हिस्सों और दुनिया में, जहां कोरोना वायरस को लेकर उपायों का सख्ती से पालन नहीं किया गया, वहां संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखी गई है। कोरोना वायरस के एक और चरण को सामने देख दुनिया के कई देशों में इस बीमारी से बचने के लिए फिर से लॉकडाउन और दूसरे प्रतिबंध लगाने को मजबूर होना पड़ा है। दुनिया के अनुभव को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही संक्रमण के मामले भी बढ़ सकते हैं।'

Recommended Video

    Rajasthan: Ashok Gehlot Govt ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    'पटाखों से निकलते हैं हानिकारक रसायन'

    'पटाखों से निकलते हैं हानिकारक रसायन'

    राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा, 'आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि सर्दियों में बुजुर्ग लोगों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा वायु प्रदूषण भी सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ा देता है। इस बात को सभी लोग जानते हैं कि पटाखे जलाने से कई तरह के हानिकारक रसायन जैसे- नाइट्रस ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड आदि बड़ी मात्रा में हवा में घुल जाते हैं और लोगों को कई तरह की सांस संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।'

    10 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखों पर बैन

    10 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखों पर बैन

    पटाखों पर प्रतिबंध का फैसला लेते हुए सरकार ने कहा, 'हवा में ऐसे प्रदूषक रसायन मिलने से आम लोगों के साथ-साथ कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों के लिए भी एक बड़ा खतरा पैदा होगा। ऐसे हालात में लोगों के हित को देखते हुए 10 नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर प्रतिबंध का फैसला लिया जा रहा है। दीपावली का त्योहार मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों और अन्य पारंपरिक प्रकाश के माध्यम से मनाया जा सकता है।' आपको बता दें इससे पहले राजस्थान सरकार पर दीपावली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध का फैसला ले चुकी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+