Pravati Parida: कौन हैं प्रवाती परिदा? जो होंगी ओडिशा की पहली महिला डिप्टी सीएम, 4500 वोटों से जीता पहला चुनाव
Odisha First Deputy CM Pravati Parida Profile: ओडिशा में 24 साल के बीजू जनता दल (BJD) के शासन को उखाड़ फेंकने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने अगले मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक में मोहन चरण मांझी के नाम पर मुहर लगी है, जबकि कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती प्रविदा के रूप में ओडिशा के दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं।
इसी के साथ प्रभाती प्रविदा ओडिशा की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं प्रवाती प्रविदा जो संभालेंगी डिप्टी सीएम का पद?

Who is Pravati Parida: जानिए कौन हैं प्रवाती परिदा?
ओडिशा की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रहीं प्रवाती परिदा पुरी के नीमापारा सीट से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। उन्होंने 95,430 वोट पाकर विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने बीजद के दिलीप कुमार नायक को 4,588 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
पहली बार जीता चुनाव और अब सीधा डिप्टी सीएम
पहली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए उन्होंने सीधे उपमुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की हैं। 57 वर्षीय प्रवाती परिदा की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही हैं। बता दें कि प्रवाती परिदा के पति सरकारी अधिकारी थे, जो कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।
कितनी पढ़ीं-लिखीं हैं नई डिप्टी सीएम
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ओडिशा की नई डिप्टी सीएम पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में उत्कल विश्वविद्यालय से एमए (लोक प्रशासन) किया, इसी साल 2005 में इग्नू से सी.डब्लू.ई.डी. किया। वहीं 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था। उन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में भी कुछ समय तक काम किया है।
बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में कुल 146 सीटों में से भाजपा ने 78 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है, जबकि बीजद को 49 और कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें गई हैं।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications