ओडिशा: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में आग लगने से हड़कंप, तीन झुलसे
नई दिल्ली। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के पास एक पेट्रोल पंप में आग लग गई है। बुधवार दोपहर को इस पेट्रोल पंप में आग लगी। घटना में तीन लोगों के झुलस गए। आग की सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।

आग लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सुधांशु सारंगी ने बताया है कि इस घटना में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
भुवनेश्वर के डिप्टी फायर ऑफिसर, आरसी मांझी ने बताया कि ये टेक्निकल मामला है जिसकी जांच के लिए अन्य टीमों के साथ टेक्निकल टीम बालासोर से आ रही है। उसके बाद ही आग लगने का कारण बताया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications