ओडिशा में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोकिम और चिरंजीब बिस्वाल का निलंबन वापस लिया
आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुकिम और चिरंजीब बिसवाल का निष्कासन वापस ले लिया है। पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया के भी निष्कासन को वापस ले लिया गया है। कटक-बाराबती के विधायक मोकि और पूर्व विधायक बिस्वाल की पार्टी में फिर से वापसी हुई है। इन दोनों ही नेताओं ने सोमवार को ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार से मुलाकात की थी।
वहीं मोकिम ने कहा कि मैं पार्टी का धन्यवाद देता हूं उन्होंने मेरा निलंबन वापस लिया। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करूं और पार्टी का विस्तार करूं। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसका मैं पालन करूंगा। मैं हमेशा पार्टी के साथ रहूंगा।

इस मौके पर अजॉय कुमार ने कहा कि इन दोनों ही नेताओं के डीएनए में कांग्रेस है। कुछ गलतफहमियां हुई थी जोकि दूर हो गई है। हमे मोकिम भाई और चिरंजीब दोनों को ही एक परिवार के सदस्य के रूप में देखना चाहिए। दोनों कद्दावर नेता हैं और पार्टी संगठन से जुड़े हैं। यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम अपनी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।
गौर करने वाली बात है कि अजॉय कुमार के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। पार्टी ओडिशा में काफी बिखरी हुई थी लेकिन इसे फिर से एकजुट करने का अजॉय कुमार ने बखूबी काम किया है। अजॉय कुमार ने कहा कि हम सभी को एक बार फिर से एकजुट होना है।












Click it and Unblock the Notifications