ओडिशा: सीएम पटनायक ने शीतकालीन सत्र के लिए बीजद विधायकों से बोली ये बात

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। राज्‍य की सत्‍ता पर बीते 20 सालों से काबिज बीजू जनता दल पांचवी बार राज्‍य में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने के लिए चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं बीजद सुप्रीमों और मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी दिनों में होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर अपनी पार्टी के विधायकों को निर्देश जारी किया है।

 Naveen Patnaik

सीएम नवीन पटनायक ने पार्टी विधायकों से शीतकालीन सत्र के दौरान सफलता की कहानियों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। सीएम ने कहा उनकी सरकार में राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र उल्लेखनीय विकास हुआ है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य सभी क्षेत्रों में और सुधार होगा।

बीजद विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा ओडिशा में परिवर्तन का युग शुरू हो चुका है और ओडिशा राज्‍य हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा 'अमा ओडिशा, नबीन ओडिशा' योजना शुरू होने से जहां सभी गांवों में विकास होगा, वहीं लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मोडल इनिशिएटिव (LAccMI) राज्य के आंतरिक हिस्सों में संचार सुविधाएं खोलेगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा ओडिशा राज्‍य ने हेल्‍थ सेक्‍टर में उल्‍लेखनीय विकाया किया है,स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य सभी क्षेत्रों में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि 5टी पहल ने सभी क्षेत्रों में संभावनाएं खोल दी हैं और विधायकों से चर्चा में भाग लेने के लिए सदन में उपस्थित रहने को कहा।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने बीजद विधायकों को सदन में विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए कहा।

वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासियों को हस्तांतरित करने की अनुमति देने के सरकार के कदम को शीतकालीन सत्र में उठाने का फैसला किया है। कांग्रेस की बैठक में सरकार के इस प्रस्ताव को पूरी तरह वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया गया है कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश सरकार का ये कदम आदिवासियों के हित के खिलाफ होगा।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक की मौजूदगी में हुई बैठक में विधानसभा जाति जनगणना की मांग करने का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+