ओडिशा में सरकार बदलते ही बदल जाएगा बीजू पटनायक खेल अवॉर्ड का नाम! जानिए क्या बोले CM मोहन माझी?
Biju Patnaik Sports Awards: ओडिशा में बीजेडी की सरकार बदलते ही नई भाजपा सरकार नए-नए फैसले ले रही है। इस बीच शनिवार को खबर सामने आई कि राज्य खेल और युवा सेवा विभाग ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलकर 'ओडिशा राज्य क्रीड़ा सम्मान' कर दिया गया।
जिस पर अब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खेल पुरस्कार का नाम नहीं बदला जाएगा। ओडिशा सीएम माझी ने कहा कि देश और राज्य के लिए बीजू बाबू के योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

खबरों के बाद मीडिया में आए सीएम माझी
रविवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, "बीजू पटनायक खेल पुरस्कार जारी रहेंगे। मुझे मीडिया से खेल पुरस्कारों से बीजू पटनायक का नाम हटाए जाने की जानकारी मिली। पुरस्कार से बीजू बाबू का नाम हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"
जानिए क्या बोले ओडिशा सीएम?
उन्होंने आगे कहा कि देश और राज्य के लिए बीजू बाबू के योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस पुरस्कार के संदर्भ में विधिवत निर्णय नहीं लिया गया है और ना ही इसके बारे में मेरे पास कोई खबर है। किसी प्रकार के बदलाव करने की कोई योजना नहीं है। मेरी सरकार ओडिशा के महान सपूतों का सम्मान करती है और बीजू बाबू भी उनमें से एक हैं।
विपक्ष की झेलनी पड़ी आलोचना
अब ओडिशा की भाजपा सरकार बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम नहीं बदलेगी,लेकिन इससे पहले खेल पुरस्कार का नाम बदले जाने के मुद्दे पर माझी सरकार को विपक्ष की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद खुद सीएम मोहन चरन माझी ने रविवार को सरकार के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने अपने बयान ने कहा कि अवॉर्ड से बीजू पटनायक का नाम हटाने का फैसला अनौपचारिक है।












Click it and Unblock the Notifications