Odisha Budget: पटनायक सरकार ने महिलाओं सशक्तिकरण "मिशन शक्ति" को 2,554 करोड़ रु किए आवंटित

Odisha Budget में प्रदेश की महिलाओं सशक्तिकरण के लिए नवीन पटनायक सरकार ने "मिशन शक्ति विभाग" को 2,554 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

odishacm

Odisha Budget: ओडिशा सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं अब राज्‍य के बजट में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्‍यान में रखते हुए "मिशन शक्ति " के एि 2,554 करोड़ आवंटित किए हैं।

महिलाओं को सशक्‍त करने के पटनायक सरकार कर रही ये काम

इसकी वजह है कि राज्य के सीएम नवीन पटनायक का मानना है कि "कोई भी घर, समाज, राज्य और देश अपनी महिलाओं को सशक्त किए बिना कभी आगे नहीं बढ़ा है"। पटनायक का कहना है कि महिलाओं के पास सामाजिक परिवर्तन की कुंजी है। मिशन शक्ति ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के जीवन को 6 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों में संगठित करके और इनकम संबंधी गतिविधियों के माध्यम से उन्हें मजबूत करके उनका जीवन बदल दिया है।

10,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रदान करने की योजना है

निरंतर वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और आजीविका के नए अवसरों के साथ, राज्य सरकार का लक्ष्य हर महिला को सशक्त बनाना है। उन्‍होंने कहा हम अपने राज्‍य की महिलाओं के लिए निवेश कर रहे हैं और अपने स्वयं सहायता समूहों को छोटे और मझोल उद्योगों में बदलने की पहल कर रहे हैं। सरकार की अगले 5 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को 10,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रदान करने की योजना है।

मिशन शक्ति विभाग के लिए 2,554 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने मिशन शक्ति विभाग के लिए 2,554 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव किया है जो 2022-23 के बजट अनुमान से 27 प्रतिशत अधिक है। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 996 करोड़ रुपये, मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डब्ल्यूएसएचजी और उनके संघों को वित्तीय सहायता के 989 करोड़ रुपये, मिशन शक्ति गृह के निर्माण के लिए 320 करोड़ रुपये और निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये शामिल हैं। जिलों में माइक्रो पार्क और एसएचजी को ब्याज सबवेंशन के लिए 220 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+