BJP विधायक ने की पटनायक शासन के दौरान हुई 3 हत्याओं की CBI जांच की मांग, कहा-अभी भी अंधेरे में ओडिशा के लोग

ओडिशा की सत्तारूढ़ भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा ने मंगलवार को दावा किया कि बीजद शासन के दौरान हुई तीन हत्याओं और एक कथित आत्महत्या के बारे में ओडिशा के लोग अभी भी अंधेरे में हैं। उन्होंने इन मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है।

विधायक मिश्रा ने 2008 में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती, 2023 में मंत्री नव किशोर दास और 2021 में एक शिक्षक के कथित बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच की मांग की।

Odisha BJP MLA

मिश्रा ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया और कहा कि राज्य में चाहे कोई भी सत्ता में हो, वह इस मांग को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक के बलात्कार और हत्या मामले के मुख्य आरोपी गोविंदा साहू की दिसंबर 2022 में बोलनगीर जिले के कांताबंजी उप-जेल में आत्महत्या हुई।

बीजेपी विधायक ने उठाया हत्या का मुद्दा

भाजपा विधायक ने कहा, "जिन परिस्थितियों में वह (साहू) मृत पाए गए, उन पर विश्वास करना मुश्किल है।" अक्टूबर 2021 में कालाहांडी में शिक्षिका की हत्या से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था और आरोप लगाया गया था कि बीजद के एक मंत्री आरोपी, जिस स्कूल में शिक्षिका काम करती थी उसके अध्यक्ष को बचा रहे हैं। मिश्रा ने बीजद नेता और स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या का मुद्दा भी उठाया।

दास की 29 जनवरी, 2023 को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम से पहले कथित तौर पर एक सहायक उपनिरीक्षक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मुकदमा चल रहा है।

विहिप नेता स्वामी लक्ष्मणानंद केस की जांच

भाजपा विधायक ने 23 अगस्त, 2008 को कंधमाल जिले के जलेशपाटा में उनके आश्रम में विहिप नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या की भी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। सरस्वती की हत्या के बाद कंधमाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।

अक्टूबर 2013 में एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मिश्रा ने दावा किया कि लोगों को बीजद सरकार के दौरान ओडिशा पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है और नई भाजपा सरकार को उनकी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। बता दें कि बीजेपी जून में बीजद को हराकर राज्य में सत्ता में आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+